Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 23 उम्मीदवारों की दूसरी सूची की जारी

Congress Releases Second List: कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को 23 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की।
Congress Releases Second List

Congress Releases Second List: कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को 23 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। पार्टी ने भुसावल से राजेश मानवटकर, जलगांव से स्वाति वाकेकर, वर्धा से शेखर शिंदे, नागपुर दक्षिण से गिरीश पांडव और यवतमाल से मांगूलकर को टिकट दिया है। वसई से विजय गोविंद पाटिल, सियोन कोलीवाडा से गणेश कुमार यादव और श्रीरामपुर से हेमंत ओगले को उम्मीदवार बनाया गया है।

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक के एक दिन बाद उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की गई। कांग्रेस के महाराष्ट्र प्रभारी रमेश चेन्निथला ने सीईसी की बैठक के बाद शुक्रवार को कहा था कि महाराष्ट्र में महा विकास आघाडी (एमवीए) एकजुट है और सीट के तालमेल को शनिवार शाम तक अंतिम रूप दे दिया जाएगा। पार्टी उम्मीदवारों की तीसरी सूची शनिवार को जारी होने की संभावना है।

इससे पहले कांग्रेस पार्टी ने बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर 48 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी।पहली सूची में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले, पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टिवार और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल थे।

कई दिनों के गतिरोध के बाद महा विकास आघाडी ने बुधवार को 288 सदस्यीय राज्य विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे को लेकर फॉर्मूले की घोषणा की थी।

इसके तहत शिवसेना (यूबीटी), कांग्रेस और एनसीपी (एसपी) के 85-85 सीट पर चुनाव लड़ने की घोषणा की गई थी।महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 20 नवंबर को होगा, जबकि मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

ये भी पढ़ें- बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में लुधियाना से एक व्यक्ति गिरफ्तार, साजिश में था शामिल

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग