Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

शराब के नशे में मलयालम एक्टर ने कार से ठोक दिया स्कूटर, गिरफ्तार

Baiju Santhosh Arrested: मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में एक बड़ा झटका लगा है। मशहूर अभिनेता बैजू संतोष को पुलिस ने शराब के नशे में कार चलाने और एक स्कूटर सवार को टक्कर मारने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
Baiju Santhosh Arrested

Baiju Santhosh Arrested: मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में एक बड़ा झटका लगा है। मशहूर अभिनेता बैजू संतोष को पुलिस ने शराब के नशे में कार चलाने और एक स्कूटर सवार को टक्कर मारने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह घटना सोमवार, 14 अक्टूबर को हुई। बताया जा रहा है कि अभिनेता काफी तेज रफ्तार में कार चला रहे थे और उन्होंने नियंत्रण खो दिया। इस हादसे में स्कूटर सवार गंभीर रूप से घायल हुआ है।

पुलिस ने अभिनेता के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। उन्हें गिरफ्तार करके पुलिस पूछताछ कर रही है। इस खबर से उनके प्रशंसकों में काफी निराशा है।

इन धाराओं के तहत मामला दर्ज

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अभिनेता (Baiju Santhosh Arrested) को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस ने बैजू संतोष पर भारतीय दंड संहिता की धारा 281 (सार्वजनिक मार्ग पर लापरवाही से गाड़ी चलाना) और मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 185 (शराब के नशे में गाड़ी चलाना) के तहत मामला दर्ज किया है। उन्हें सोमवार दोपहर 12:30 बजे गिरफ्तार कर लिया गया।

यह घटना एक बार फिर से सार्वजनिक रूप से शराब पीकर गाड़ी चलाने के खतरों को उजागर करती है। जांच में सामने आया है कि यह हादसा कौडियार-वेल्लायामबालम रोड पर रोड कंस्ट्रक्शन बैरियर से टकराने से बचने की कोशिश में हुआ था। इस दौरान अभिनेता अपना नियंत्रण खो बैठे और एक स्कूटर सवार को टक्कर मार दी।

गनीमत रही कि इस हादसे में अभिनेता और स्कूटर सवार दोनों को कोई गंभीर चोट नहीं आई और स्कूटर सवार ने अभिनेता के खिलाफ कोई शिकायत भी दर्ज नहीं कराई। जांच के दौरान पता चला है कि बैजू संतोष रोड कंस्ट्रक्शन बैरियर से टकराने से बचने के लिए अपनी कार मोड़ रहे थे, इसी दौरान उन्होंने नियंत्रण खो दिया और उनकी कार एक स्कूटर और दो सिग्नल पोस्ट से टकरा गई। इस हादसे में उनकी कार का अगला टायर पंचर हो गया।

खबरें हैं कि पुलिस ने जब अभिनेता से ब्लड टेस्ट कराने के लिए कहा तो उन्होंने इनकार कर दिया। हालांकि, डॉक्टरों ने बताया कि उनके मुंह से शराब की तेज बदबू आ रही थी।

ये भी पढ़ें- अनुपम खेर की ‘विजय 69’ नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज, जानें कब देगी दस्तक

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड