श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

राफेल नडाल ने टेनिस को कहा अलविदा, वीडियो संदेश के जरिए दी जानकारी

Rafael Nadal Announces Retirement: स्पेन के स्टार प्लेयर राफेल नडाल ने टेनिस को अलविदा कह दिया है। राफेल नडाल ने आज संन्यास की घोषणा की।
Rafael Nadal Announces Retirement

Rafael Nadal Announces Retirement: स्पेन के स्टार प्लेयर राफेल नडाल ने टेनिस को अलविदा कह दिया है। राफेल नडाल ने आज संन्यास की घोषणा की। 22 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन राफेल नडाल ने कहा कि वह नवंबर में डेविस कप फाइनल के बाद टेनिस से संन्यास ले लेंगे।

उन्होंने एक्स पर एक वीडियो संदेश पोस्ट किया। उन्होंने कहा “मैं आपको यह बताने आया हूं कि मैं प्रोफेशनल टेनिस से संन्यास ले रहा हूं। पिछले कुछ साल मेरे लिए मुश्किल भरे रहे हैं।”

स्पेन के राफेल नडाल (Rafael Nadal Announces Retirement) का शुमार टेनिस के महान खिलाड़ियों में होता है। राफेल 3 साल की उम्र में ही टेनिस खेल रहे हैं। जब वह 8 साल के थे, तब उन्होंने अंडर-12 आयुवर्ग का खिताब अपने नाम कर लिया था।

नडाल ने अपने करियर में 22 ग्रैंड स्लैम एकल खिताब जीते हैं, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। नडाल 12 साल की उम्र तक टेनिस और फुटबॉल दोनों खेलते थे, लेकिन उनके चाचा चाहते थे कि वह टेनिस में ही अपना करियर बनाए। जाने माने फुटबॉलर टोनी नडाल राफेल नडाल के चाचा थे।

सबसे ज़्यादा 14 फ्रेंच ओपन खिताब जीतने का रिकॉर्ड राफेल नडाल के नाम है। महान टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने भी उनकी इस उपलब्धि को ‘खेल में सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक’ बताया।

सिंगल में करियर गोल्डन स्लैम पूरा करने वाले केवल तीन मेंस में से राफेल नडाल एक हैं। उन्होंने 2010 में मेंस सिंगल करियर ग्रैंड स्लैम अपने नाम किया था। राफेल नडाल के संन्यास लेने से टेनिस के एक युग का अंत हो जाएगा।

ये भी पढ़ें- ‘जितना फोटो निकालना…’, मुंबई एयरपोर्ट पर विराट कोहली ने खुशी से अपनी फोटो लेने की इजाजत दी



संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Haldwani Ramlila
हल्द्वानी में जलेगा कुमाऊं का सबसे बड़ा रावण, जानें क्या है ऊंचाई
CM Yogi Adityanath
योगी सरकार का बड़ा फैसला, हर जिले में रखे जाएंगे युवा फेलो, जानें कितनी होगी सैलरी
AAP Supported NC
J&K में NC-Congress गठबंधन की जीत के बाद उमर अब्दुल्ला होंगे CM, AAP ने भी दिया समर्थन
CM Yogi Adityanath
योगी सरकार की नई पहल, बरेली समेत कई जिलों में होगी प्लॉट की नीलामी
PAK vs ENG Test
इंग्लैंड ने पाकिस्तान को धोया, एक पारी और 47 रनों से दर्ज की जीत
noel tata
टाटा ट्रस्ट को मिला नया उत्तराधिकारी, नोएल संभालेंगे कमान