Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

कंगना रनौत ने बेचा मुंबई स्थित अपना बंगला, जानें कौन है नया मालिक

एक्ट्रेस ने मुंबई स्थित अपना बंगला 32 करोड़ रुपये में बेच दिया है। कंगना का यह बंगला बांद्रा के पाली हिल इलाके में स्थित था, जिसका क्षेत्रफल 3,075 वर्ग फुट है।
Kangana Ranaut Sells Her Bungalow

Kangana Ranaut Sells Her Bungalow: बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने मुंबई स्थित अपना बंगला 32 करोड़ रुपये में बेच दिया है। कंगना का यह बंगला बांद्रा के पाली हिल इलाके में स्थित था, जिसका क्षेत्रफल 3,075 वर्ग फुट है। वहीं, पार्किंग एरिया 565 वर्ग फुट का है। कंगना रनौत ने इस प्रॉपर्टी को सितंबर 2017 में 20 करोड़ रुपये में खरीदा था।

हाल ही में, 5 सितंबर, 2024 को संपत्ति (Kangana Ranaut Sells Her Bungalow) के लेन-देन को पंजीकृत कराया गया। इस सौदे में खरीदार को 1.92 करोड़ रुपये का स्टांप शुल्क और 30,000 रुपये का पंजीकरण शुल्क सरकार को देना पड़ा।

श्वेता बथीजा हैं कंगना की प्रॉपर्टी की नई मालिकिन

कंगना की इस प्रॉपर्टी की नई मालिक श्वेता बथीजा हैं, जो कमलिनी होल्डिंग्स की साझेदार हैं और कोयंबटूर, तमिलनाडु में रहती हैं। कंगना की संपत्ति का यह लेन-देन तब सामने आया है, जब उन्होंने मई 2024 में अपनी कुल संपत्ति 91 करोड़ रुपये से अधिक घोषित की थी। इसमें 28.7 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 62.9 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल थी।

इस प्रॉपर्टी को लेकर कंगना रनौत पहले से ही सुर्खियों में थीं अभिनेत्री इसे 40 करोड़ रुपये में बेच रही हैं। मगर इससे पहले कंगना रनौत ने इस पर किसी भी तरह की प्रतिक्रिया दी है। इस बंगले को लेकर 2020 में बीएमसी ने विवाद उठाया था और अवैध निर्माण का हवाला देते हुए कुछ हिस्सों को ध्वस्त कर दिया था।

हालांकि बॉम्बे हाई कोर्ट के स्टे ऑर्डर के बाद यह कार्रवाई रोक दी गई थी। कंगना ने बीएमसी के खिलाफ केस दर्ज कराया था और दो करोड़ रुपये मुआवजे की मांग की थी, लेकिन मई 2023 में उन्होंने अपनी मांग वापस ले ली।

‘इमरजेंसी’ में नजर आएंगी कंगना रनौत

वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ इन दिनों विवादों में घिरी हुई नजर आ रही है। फिल्म में एक्ट्रेस पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आने वाली हैं। फिल्म का ट्रेलर 14 अगस्त को जारी किया गया था।

ये भी पढ़ें- रेस्‍टोरेंट में घुसी तेज रफ्तार कार, देखें वीडियो

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग