Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

रेस्‍टोरेंट में घुसी तेज रफ्तार कार, देखें वीडियो

Car Accident In Agra: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में देर रात अचानक बेकाबू हुई एक कार सीढ़‍ियों पर चढ़ते हुए हल्‍दीराम रेस्‍टोरेंट के गेट से जा टकराई।
Car Accident In Agra

Car Accident In Agra: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में देर रात अचानक बेकाबू हुई एक कार सीढ़‍ियों पर चढ़ते हुए हल्‍दीराम रेस्‍टोरेंट के गेट से जा टकराई। कार में एयर बैग होने की वजह से कार चला रहे शख्स की जान बच गई। हालांकि इस हादसे में कार चालक घायल हो गया है। इसके अलावा, रेस्‍टोरेंट को भी काफी नुकसान हुआ है। सोशल मीडिया पर हादसे की तस्‍वीरें वायरल हो रही हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आगरा के संजय प्‍लेस में हल्दीराम रेस्टोरेंट है। यहां तैनात सुरक्षा कर्मियों का कहना है कि सोमवार देर रात करीब डेढ़ बजे एक तेज रफ्तार कार अचानक बेकाबू होकर रेस्टोरेंट की सीढ़ियों से होते हुए गेट से टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आवाज सुनकर आसपास मौजूद गार्ड दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे।

सुरक्षा कर्मियों ने बताया कि कार चालक को इस हादसे में काफी गंभीर चोटें आई हैं। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल शख्स को अस्‍पताल में भर्ती कराया। इस मामले में एक कर्मचारी ने पुलिस को तहरीर दी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हादसे के दौरान सुरक्षा कर्मियों के साथ कुछ स्थानीय लोग भी पहुंचे थे। लोगों ने बताया कि कार चला रहा शख्‍स नशे में था। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि कार की स्‍पीड बहुत तेज थी। कार रेस्टोरेंट के गेट से टकराई, इसके बाद बंद हो गई। एयर बैग खुलने से कार सवार की जान बच गई, लेकिन उसे गंभीर चोट आई हैं। कार चालक की पहचान विजय मित्तल के रूप में हुई है। वह बाग फरजाना थाना हरीपर्वत का रहने वाला है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग