Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

CBI के हाथ लगा एक महत्वपूर्ण दस्तावेज, संदीप घोष की बढ़ी मुशीबतें

Doctor Rape and Murder Case: कलकत्ता आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) कर रही है।
SANDIP GHOSH

Doctor Rape and Murder Case: कलकत्ता आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) कर रही है। जांच के दौरान CBI को एक महत्वपूर्ण दस्तावेज मिला है, जिससे पता चला है कि पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष ने पीड़िता का शव बरामद होने के एक दिन बाद अपराध स्थल से सबूत मिटाने की कोशिश की थी। उसने राज्य के लोक निर्माण विभाग (PWD) को अपराध स्थल के आस-पास के क्षेत्रों में मरम्मत कार्य करने के निर्देश दिए थे।

अपराध स्थल से सटे कमरे में हुआ था कार्य

CBI के सूत्रों के मुताबिक, जांच अधिकारियों ने एक महत्वपूर्ण दस्तावेज हासिल किया है, जिससे पता चलता है कि घोष ने राज्य लोक निर्माण विभाग को सेमिनार हॉल से सटे एक कमरे और शौचालय में मरम्मत कार्य करने के लिए अनुमति पत्र जारी किया था, जोकि अपराध स्थल है।

दस्तावेज पर घोष के हस्ताक्षर : CBI

जांच अधिकारियों ने बताया कि जो पत्र मिला है, उस पर घोष के हस्ताक्षर हैं और उस पर 10 अगस्त की तारीख लिखी है। जांच की शुरुआत में ऐसा कहा गया था कि PWD को मरम्मत करने के लिए घोष के निर्देश पर आरजी कर के एक प्रशासनिक अधिकारी ने आदेश दिया था, लेकिन यह दस्तावेज मिलने के बाद यह सिद्ध हो गया है कि संदीप घोष नवीन निर्माण कार्य कराने के लिए बहुत उत्सुक थे।

13 अगस्त को CBI को मिला था जांच का आदेश

कलकत्ता उच्च न्यायालय की एक खंडपीठ द्वारा 13 अगस्त की शाम को सीबीआई को कोलकाता पुलिस से जांच अपने हाथ में लेने का आदेश दिए जाने के कुछ ही घंटों बाद, राज्य पीडब्ल्यूडी कर्मचारियों ने सेमिनार हॉल के निकट एक कमरे में मरम्मत कार्य शुरू कर दिया। यहां से 9 अगस्त की सुबह पीड़िता का शव बरामद किया गया था, लेकिन अस्पताल परिसर में छात्र समुदाय द्वारा बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन के कारण नवीनीकरण कार्य नहीं किया जा सका था। घोष फिलहाल वित्तीय अनियमितताओं के मामले में सीबीआई की हिरासत में हैं।

ये भी पढ़ें- कवि शैलेश लोढ़ा पहुंचे हरिद्वार, गंगा में विसर्जित की पिता की अस्थिया

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड