श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

जेल में बंद आसाराम को मिली 7 दिन की पैरोल, राजस्थान कोर्ट ने दी राहत

Asaram Got 7 days Parole: अपने ही गुरुकुल की नाबालिग शिष्या से दुष्कर्म के मामले में जोधपुर सेंट्रल जेल में सजा काट रहे आसाराम को राजस्थान हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। लंबे समय से बीमार चल रहे आसाराम को इलाज के लिए कोर्ट से 7 दिन की पैरोल मिली है।
Asaram Got 7 days Parole

Asaram Got 7 days Parole: अपने ही गुरुकुल की नाबालिग शिष्या से दुष्कर्म के मामले में जोधपुर सेंट्रल जेल में सजा काट रहे आसाराम को राजस्थान हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। लंबे समय से बीमार चल रहे आसाराम को इलाज के लिए कोर्ट से 7 दिन की पैरोल मिली है।

बता दें कि आसाराम को इलाज के लिए पुलिस कस्टडी में महाराष्ट्र ले जाया जाएगा। पिछले कुछ दिनों से आसाराम को सीने में दर्द की शिकायत हो रही थी, जिसके बाद जेल प्रशासन ने उसे जोधपुर के एम्स में एडमिट कराया था। मेडिकल चेकअप के बाद उसे इलाज के लिए भर्ती किया गया। 10 अगस्त से वह जोधपुर के एम्स में भर्ती है।

बताया जा रहा है कि आसाराम की तबीयत बिगड़ने की खबर मिलने के बाद से एम्स के बाहर उसके समर्थकों की भारी भीड़ लग गई। साल 2018 में POCSO कोर्ट ने आसाराम को नाबालिग से दुष्कर्म का दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

बता दें कि मार्च 2024 में सुप्रीम कोर्ट ने रेप के मामले में सजा काट रहे आसाराम की याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया था। आसाराम ने स्वास्थ्य के आधार पर सजा निलंबित करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट से अनुरोध किया था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया था।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Passport Fees Hike
Passport Fees Hike: पासपोर्ट बनवाने से पहले जान लें नई फीस, तत्काल सेवा के लिए अब चुकाने होंगे 5,000 रुपये तक
Venezuela Earthquake
Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में महाविनाश! 7.2 और 7.5 तीव्रता के झटकों से दहला देश; 32 लोगों की मौत और 700 घायल
UP BJP Newly Appointed Office-Bearers List
यूपी बीजेपी ने बदली संगठन की तस्वीर, राजनाथ सिंह के बेटे समेत 19 को बनाया गया उपाध्यक्ष; सभी 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष बदले
Maharashtra Weather
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में मौसम का मिजाज बदला, मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में बारिश बढ़ी; IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
CM Mohan Yadav
उज्जैन में 168 एकड़ जमीन खरीद के आरोपों से घिरे मोहन यादव, कांग्रेस बोली- MP में चल रहा लूट का इंजन; मांगा इस्तीफा और न्यायिक जांच
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: "एक और परत खुली", अखिलेश यादव ने अयोध्या दान विवाद पर भाजपा को बनाया निशाना