Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Ekadanta Sankashti Chaturthi 2024 कब मनाई जाएगी? जानें मुहूर्त

Ekadanta Sankashti Chaturthi 2024: एकादशी संकष्टी चतुर्थी इस साल कब मनाई जाएगी और इसका शुभ मुहूर्त क्या है? आइए जानते हैं....
Ekadanta Sankashti Chaturthi 2024

Ekadanta Sankashti Chaturthi 2024: ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को एकदंत संकष्टी चतुर्थी कहते हैं। इस साल यह व्रत मई माह का अंतिम चतुर्थी व्रत है। कहा जाता है कि इस दिन व्रत रखकर भगवान श्री गणेश जी की पूजा की जाती है। साथ ही चंद्रमा को अर्घ्य दिया जाता है। यह व्रत चंद्रमा को अर्घ्य दिए बिना पूरा नहीं हो सकता है। तिरुपति के ज्योतिषाचार्य डॉ. कृष्ण कुमार भार्गव के मुताबिक, एकदंत संकष्टी चतुर्थी के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है और पाताल की भद्रा है। चलिए ऐसे में जानते हैं कि एकदंत संकष्टी चतुर्थी कब है? पूजा और चंद्र अर्घ्य का मुहूर्त क्या है?

किस दिन है एकदंत संकष्टी चतुर्थी 2024?

हिंदू कैलेंडर के अनुसार, 26 मई यानी आज रविवार को शाम 06 बजकर 06 मिनट पर कृष्ण पक्ष की चतुर्थी की शुरूआत की जाएगी। यह तिथि​ 27 मई सोमवार को शाम 04 बजकर 53 मिनट पर खत्म होगी। चतुर्थी तिथि में चंद्रोदय का महत्व है। ज्येष्ठ संकष्टी चतुर्थी व्रत 26 मई रविवार को रखा जाएगा, क्योंकि चतुर्थी ​का चंद्रोदय उस दिन ही है, 27 मई को चंद्रोदय चतुर्थी तिथि के बाद पंचमी में हो रहा है।

एकदंत संकष्टी चतुर्थी 2024 पूजा मुहूर्त

वहीं, अगर आप 26 मई को एकदंत संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखते हैं तो गणेश जी की पूजा आ सूर्योदय के बाद कर सकते हैं क्योंकि 05:25 ए एम से लेकर 10:36 ए एम तक सर्वार्थ सिद्धि योग बना हुआ है। इसके अलावा उस समय साध्य योग भी बना होगा। सर्वार्थ सिद्धि योग में आप जो कार्य करते हैं, वह सफल सिद्ध होता है।

3 शुभ योग में है एकदंत संकष्टी चतुर्थी

बता दें, इस साल की एकदंत संकष्टी चतुर्थी के दिन 3 शुभ योग बन रहे हैं। एकदंत संकष्टी चतुर्थी के दिन सुबह में साध्य योग बना है, जो 08:31 ए एम तक रहेगा। इसके बाद शुभ योग बन जाएगा। सर्वार्थ सिद्धि योग भी बना है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही