Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

कांग्रेस ने जारी की नई लिस्ट, जानिए किसे मिला कहां से टिकट…

congress released candidates

Congress List: देश में लोकसभा चुनाव 2024 की लहर शुरू हो गई है। सभी राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर रहे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी कर दी है। इसके मुताबिक, कांग्रेस ने बिहार, बंगाल, आंध्र प्रदेश और ओडिशा की लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की हैं। चलिए जानते हैं किसे कहा से टिकट मिला है।

आंध्र में इन्हें मिला टिकट

कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश लोकसभा सीट के लिए अपने 5 उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है। आंध्र कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष वाईएस शर्मिला रेड्डी को कडप्पा लोकसभा सीट से तो पूर्व केंद्रीय मंत्री एम एम पल्लम राजू को काकीनाड़ा लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया गया है। साथ ही कुरनूल से रामपुल्लइया यादव, बापटला से जेडी सलीम और राजामुंदरी सीट से रूद्र राजू को टिकट दिया है। 

बिहार में इन्हें मिला टिकट

कांग्रेस पार्टी की नई लिस्ट के मुताबिक, बिहार की तीन सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है। इनमें कटिहार से तारिक अनवर, किशनगंज से मोहम्मद जावेद और भागलपुर से अजीत शर्मा को टिकट दिया गया है।

ओडिशा बंगाल में भी उम्मीदवार का ऐलान

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने सबसे अधिक ओडिशा से 8 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है। बरगढ़ से संजय भाई, सुंदरगढ़ से जनार्दन देउरी, बोलनगीर से मनोज मिश्रा, कालाहांडी से द्रौपदी मांझी, नबरंगपुर से भुजबल मांझी, कंधमाल से अमीर चंद नायक,  बेरहामपुर से रश्मि रंजन पटनायक और कोरापुट सीट से सप्तगिरि शंकर को उम्मीदवार बनाया गया है। साथ ही पार्टी ने बंगाल की दार्जलिंग सीट पर मुनीष तमांग को टिकट दिया है।  

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग