श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

BJP नेता पर TMC कार्यकर्ताओं ने किया हमला, EC में भाजपा ने की शिकायत

Locket Chatterjee | BJP | WEST BENGAL | HUGLI | TMC | SHRESHTH BHARAT

पश्चिम बंगाल के हुगली में बीजेपी नेता लॉकेट चटर्जी पर टीएमसी कार्यकर्ताओं ने डंडे और पत्थरों से हमला कर दिया। दरअसल, भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी 6 अप्रैल को हुगली के काली मंदिर में दर्शन करने गई थीं। इससे पहले शनिवार को बीजेपी सांसद लॉकेट चटर्जी ने आरोप लगाया था कि बंसबेरिया नगर पालिका की वाइस चेयरपर्सन शिल्पी चटर्जी के इशारे पर टीएमसी कार्यकर्ताओं ने उनकी कार पर हमला कर दिया था। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक वीडियो भी शेयर किया था। इसमें कुछ लोग एक कार पर हमला करते नजर आ रहे हैं, जिसमें बीजेपी का झंडा लगा था। जिसे देखकर हमलावरों ने हमला कर दिया था। बीजेपी ने इस मामले में चुनाव आयोग से तुरंत कार्रवाई करने की मांग की है।  

भाजपा ने EC में की शिकायत

भाजपा ने इस हमले में कई पुलिस वालों के भी नाम लिए है। भाजपा के मुताबिक, पश्चिम बंगाल की पुलिस टीएमसी का पक्ष ले रही है। साथ ही उनका आरोप है कि पश्चिम बंगाल की पुलिस पूर्वी मेदीनगर, भूपतिनगर, खेजूरी, और मायना सभी पुलिस स्टेशन के अधिकारी भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ भेदभाव कर रहे हैं। भाजपा ने अपनी शिकायत में कहा है कि आगामी लोकसभा के चुनावों और पश्चिम बंगाल में टीएमसी को फायदा पहंचाने का कार्य कर रही है।

काले झंड़ो से किया था विरोध

दरअसल, घटना की जानकारी देते हुए लॉकेट चटर्जी ने कहा कि हम लोग अपना प्रचार-प्रसार कर रहे थे। ‘मैं करीब साढ़े नौ बजे काली पूजा से जुड़े समारोह में भाग लेने गई थी। वहां बहुत सारी महिलाएं हमारे लोगों के साथ पूजा कर रहीं थीं। पूजा करने के बाद मैं अपनी कार में बैठकर अगले कार्यक्रम के लिए जाने लगी तो वहां भीड़ इकट्ठा हो गई। कुछ लोग काले झंडे लेकर विरोध कर रहे थे। भीड़ ने मेरी गाड़ी घेर ली और मेरी कार पर लगे भाजपा के झंडे को तोड़ दिया। इन हमलावरों ने मेरी कार में भी घुसने की कोशिश की थी। लेकिन मैं अपने सुरक्षाकर्मियों की मदद से वहां से निकल गई।’

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज
Akhilesh Yadav Ram Mandir Donation Row
अयोध्या दान विवाद पर गरमाई राजनीति, चंपत राय के इस्तीफे के बाद BJP पर बरसे अखिलेश; बोले- अब खुलेंगे भाजपा के राज...