श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

कब हुई थी World AIDS Vaccine Day की शुरूआत, जानें क्या है इतिहास…

एड्स के टीकाकरण के लिए लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए इस दिन कई प्रकार के आयोजन किए जाते है। एड्स जैसी खतरनाक बीमारी का टीका खोजने वाले वैज्ञानिकों को शुक्रिया अदा करने के लिए भी विश्व एड्स वैक्सीन दिवस मनाया जाता है...
World AIDS Vaccine Day | Human immunodeficiency viruses | World Health Organization | health | shreshth bharat

World AIDS Vaccine Day 2024: आज के दिन को पूरे देश में विश्व एड्स वैक्सीन दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन का मुख्य उद्देश्य लोगों को HIV के बारे में जागरूक करना और टीकाकरण करवाना है। एड्स के टीकाकरण के लिए लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए इस दिन कई प्रकार के आयोजन किए जाते है। एड्स जैसी खतरनाक बीमारी का टीका खोजने वाले वैज्ञानिकों को शुक्रिया अदा करने के लिए भी विश्व एड्स वैक्सीन दिवस मनाया जाता है।

वैश्विक महामारी है HIV

HIV एक वैश्विक महामारी है, जिसने विश्वभर में लाखों लोगों को अपने चपेट में लिया। नवीनतम अनुमानों के अनुसार लगभग 38.4 मिलियन लोग HIV से पीड़ित हैं, जिनमें से करीब दो-तिहाई लोग WHO अफ्रीकी क्षेत्र के रहने वाले हैं। दुनिया में सात में से लगभग एक व्यक्ति HIV से पीड़ित है यानी कि 37.9 मिलियन लोग HIV के शिकार हैं। यह वायरस सबसे अधिक जानकारी के अभाव और चिकित्सा उपचार की कमी के कारण तेजी से फैल रहा है।

ये है इतिहास

पहली बार विश्व एड्स टीकाकरण दिवस 18 मई 1998 को मनाया गया था। इसकी शुरुआत 18 मई 1997 से हुई थी। मॉर्गन स्टेट यूनिवर्सिटी में अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने अपने भाषण में एड्स जैसी खतरनाक बीमारी के उन्मूलन में टीकाकरण की आवश्यकता पर जोर दिया था। बिल क्लिंटन ने टीके के उत्पादन के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी का उपयोग करने के महत्व पर भी जोर दिया था। उनके भाषण से प्रेरित होकर, 18 मई 1998 को पहली बार विश्व एड्स वैक्सीन दिवस मनाया गया।

आप भी निभाएं अपनी जिम्मेदारी

विश्व एड्स वैक्सीन दिवस पर आप लोगों के बीच जागरूकता फैलाने में अपनी भूमिका निभा सकते हैं। अपने आसपास के लोगों को HIV के बारे में शिक्षित करें। HIV से बचाव के तरीकों के बारे में लोगों को जानकारी दें। इसके अलावा आप उन संस्थाओं को भी दान देकर उनकी सहायता कर सकते हैं, जो एड्स वैक्सीन के विकास के लिए काम कर रही हैं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Holika Dahan 2025
Holika Dahan 2025: कब और कितने बजे होगा होलिका दहन, यहां जानें सबकुछ
Jammu Kashmir News
सरकार ने जारी किए जम्मू-क्शमीर में कितने आतंकवादी अब भी है सक्रिय
Alia Bhatt Birthday
आलिया भट्ट ने पति रणबीर कपूर के साथ मनाया अपना प्री-बर्थडे, जानें क्या है खास
Delhi Restaurant Fire
कॉनॉट प्लेस मार्केट में आग लगने से 6 लोग घायल, घटना की जांच जारी
mi vs gg
मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच आज खेला जाएगा एलिमिनेटर मुकाबला
M K Stalin
तमिलनाडु सरकार ने बजट लोगो में रुपये के प्रतीक को तमिल अक्षर 'रु' से बदला