Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

NEET पेपर लीक के बाद भड़का ‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’, कई राज्यों में प्रदर्शन; RHA की 5 मांगों पर छिड़ी बहस

Reservation Hatao Andolan

Reservation Hatao Andolan: भारत में हाल ही में हुए NEET परीक्षा और विभिन्न सरकारी भर्ती पेपर लीक विवादों के बाद अब ‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ (RHA) के तहत देश के कई हिस्सों में जातिगत आरक्षण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन सड़कों पर उतर आया है। हाल ही में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के छात्र आंदोलन के बाद, सोशल मीडिया पर शुरू हुआ यह डिजिटल अभियान अब विरोध प्रदर्शनों में बदल चुका है। महाराष्ट्र के नागपुर, राजस्थान के जयपुर, यूपी के लखनऊ और आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में आरक्षण विरोधी प्रदर्शनकारियों ने मोर्चा खोल दिया है।

Reservation Hatao Andolan: नागपुर से जयपुर तक सड़कों पर प्रदर्शन, सोशल मीडिया अभियान ने पकड़ी रफ्तार

आरक्षण हटाओ आंदोलन (RHA) का इंस्टाग्राम पेज को लोकप्रियता मिलनी शुरू हुई, अब लगभग 59 लाख फॉलोअर्स तक पहुंच चुका है। यह पेज जाति आधारित आरक्षण के खिलाफ आवाज उठा रहा है और इसके तर्कसंगत समाधान की मांग कर रहा है। आरएचए ने पिछले हफ्ते महाराष्ट्र के नागपुर में अपना पहला जमीनी विरोध प्रदर्शन भी किया। हर्ष दुबे जंतर-मंतर पर प्रवेश करने और नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं। श्री राजपूत करनी सेना जयपुर की सड़कों पर अपनी लड़ाई लड़ रही है।

जयपुर लाठीचार्ज के बाद भड़का विरोध

यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के ‘इक्विटी रेगुलेशंस 2026’ और जातिगत आरक्षण नीति के विरोध में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने भाजपा सरकार को वोट न देने की कसम खाई है। करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना के नेतृत्व में जयपुर में निकाली गई ‘सवर्ण न्याय यात्रा’ के दौरान पुलिस लाठीचार्ज और एक कार्यकर्ता की मौत के बाद यह आक्रोश सड़कों पर उतर आया है। संगठन ने आगामी स्थानीय निकाय और पंचायत चुनावों में सत्तारूढ़ दल के बहिष्कार का संकल्प लिया है। (Reservation Hatao Andolan) 

बीकानेर से शुरू हुई करणी सेना की ‘सवर्ण न्याय यात्रा’ जब जयपुर के कलेक्ट्रेट सर्किल पहुंची, तो हजारों प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए। बैरिकेड्स तोड़ने की कोशिश कर रहे कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने पानी की बौछारें कीं और लाठीचार्ज किया। प्रदर्शन के दौरान बीमार पड़े देवराज सिंह पलाड़ा नामक कार्यकर्ता की अस्पताल में मौत हो गई। करणी सेना का आरोप है कि उनकी मौत पुलिस की वाटर कैनन की चोट के कारण हुई है।

करणी सेना ने पंचायत चुनाव में BJP को वोट न देने की दिलाई शपथ

पुलिसिया कार्रवाई और मांगों की अनदेखी से नाराज करणी सेना के नेताओं ने प्रदर्शनकारियों को आगामी पंचायत और निकाय चुनावों में बीजेपी को वोट न देने की कसम दिलाई। महिपाल सिंह मकराना ने मांगों पर सकारात्मक रुख न अपनाने पर मुख्यमंत्री आवास के घेराव और ‘राजस्थान बंद’ की चेतावनी दी है। हालांकि, मुआवजे और संविदा नौकरी को लेकर सरकार के साथ शुरुआती सकारात्मक बातचीत भी हुई है। (Reservation Hatao Andolan) 

RHA की 5 मांगों ने छेड़ी नई बहस

RHA ने सरकार के सामने 5 प्रमुख मांगें रखी हैं। इनमें जातिगत कोटा हटाकर केवल आय के आधार पर आरक्षण दिए जाने की मांग शामिल है। इसके अलावा मांग है कि एक परिवार को आरक्षण का लाभ केवल एक ही बार मिले। इसके अलावा सभी वर्गों के लिए एक न्यूनतम क्वालीफाइंग मार्क्स तय करने और आरक्षित वर्ग की खाली बची सीटें जनरल कैटेगरी को ट्रांसफर करने की भी मांग की गई है। (Reservation Hatao Andolan) 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड