Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

क्या इस बार खत्म होगा तीरंदाजी में पदक का सूखा? इन खिलाडियों से हैं आस

Olympic Games Paris 2024: फ्रांस की राजधानी पेरिस में 26 जुलाई से ओलंपिक गेम्स का आगाज होने जा सहा है। खेल का यह महाकुंभ 11 अगस्त तक चलेगा। भारत ने भी अपने खिलाड़ियों को पेरिस ओलंपिक 2024 में भेजा है।
Olympic Games Paris 2024

Olympic Games Paris 2024: फ्रांस की राजधानी पेरिस में 26 जुलाई से ओलंपिक गेम्स का आगाज होने जा सहा है। खेल का यह महाकुंभ 11 अगस्त तक चलेगा। भारत ने भी अपने खिलाड़ियों को पेरिस ओलंपिक 2024 में भेजा है। इस महाकुंभ की सभी प्रतिस्पर्धाओं, खासकर तीरंदाजी में खिलाड़ियों से देशवासियों को पदक की आस है।

Archery को Olympic में कब शामिल किया गया?

तीरंदाजी को साल 1988 में ओलंपिक में शामिल किया गया था, लेकिन तब से अब तक भारत को इसमें एक भी पदक नहीं मिल पाया है। ऐसे में भारतीय खिलाड़ी इस बार तीरंदाजी में अपना पहला पदक हासिल करने के लिए पूरा दमखम लगाते हुए नजर आएंगे।

Archery में गुरुवार को अपने अभियान की शुरुआत करेगा भारत

पेरिस ओलंपिक 2024 में तीरंदाजी में भारतीय खिलाड़ी गुरुवार को क्वालिफिकेशन राउंड के साथ अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। पुरुष टीम का फाइनल सोमवार को होगा, जबकि व्यक्तिगत एलिमिनेशन मंगलवार से शुरू होगा। अगले शुक्रवार को मिक्स्ड टीम का फाइनल होगा। व्यक्तिगत और महिला फाइनल भी अगले हफ्ते होगा।

ये भी पढ़ें- विकास को सांप ने आठवीं बार डसा, क्या नौवीं बार में ले लेगा जान?

Oympic: Archery में क्वार्टर फाइनल से आगे नहीं बढ़ पाया भारत

यह गौर करने वाली बात है कि भारतीय तीरंदाज अभी तक ओलंपिक में क्वार्टर फाइनल से आगे नहीं बढ़ पाएंगे। भारत ने सिडनी ओलंपिक 2000 के अलावा हर ओलंपिक में हिस्सा लिया है। लंदन ओलंपिक 2012 के बाद यह पहला मौका है, जब भारत के सभी 6 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इस बार भारत तीरंदाजी में पांच स्पर्धाओं में भाग लेगा।

दीपिका कुमारी और तरुणदीप राय का चौथा ओलंपिक

भारतीय टीम के बात करें तो तरुणदीप राय और दीपिका कुमारी का यह चौथा ओलंपिक है। भारत को पसंदीदा ड्रॉ हासिल करना है तो क्वालिफिकेशन में शीर्ष 10 में जगह जरूर बनानी पड़ेगी। तीरंदाजी प्रतिस्पर्धा में प्रत्येक खिलाड़ी 72 बार तीर चलाएगा। क्वालिफिकेशन में 53 देशों के 128 खिलाड़ियों के स्कोर के आधार पर नॉकआउट प्रतियोगिता के लिए वरीयता तय की जाएगी। नॉकआउट प्रतियोगिता रविवार से शुरू होगी। भारत को नॉकआउट में मजबूत दक्षिण कोरिया की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय तीरंदाजों का शर्मनाक प्रदर्शन

पिछले टोक्यो ओलंपिक की बात करें तो भारतीय तीरंदाज टॉप-30 में भी जगह नहीं बना पाए थे। भारत को नौवीं वरीयता मिली थी। दीपिका कुमार ने नौवां स्थान हासिल किया था। भारत को पुरुष टीम से काफी उम्मीदें है, क्योंकि उसने इस साल शंघाई में विश्वकप के फाइनल में कोरिया को हराया था। भारतीय टीम में राय और प्रवीण जाधव के रूप में अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं।

भारतीय पुरुष खिलाड़ियों में प्रवीण जाधव , तरुणदीप राय और प्रवीण जाधव, जबक महिलाओं में भजन कौर, दीपिका कुमारी और अंकिता भक्त पर सभी की निगाहें टिकी होंगी। अंकिता और भजन का यह पहला ओलंपिक होगा।

ये भी पढ़ें- आप मुझे डायरेक्शन देंगी, महुआ मोइत्रा पर गुस्से से लाल हुए ओम बिरला

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग