Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

आप मुझे डायरेक्शन देंगी, महुआ मोइत्रा पर गुस्से से लाल हुए ओम बिरला

Budget Session 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 23 जुलाई को संसद में बजट पेश किया। इस बजट पर चर्चा के बीच टीएमसी की सांसद महुआ मोइत्रा ने आज कुछ ऐसा कहा, जिसकी वजह से स्पीकर ओम बिरला को उन पर गुस्सा आ गया।
Budget Session 2024

Budget Session 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 23 जुलाई को संसद में बजट पेश किया। इस बजट पर चर्चा के बीच टीएमसी की सांसद महुआ मोइत्रा ने आज कुछ ऐसा कहा, जिसकी वजह से स्पीकर ओम बिरला को उन पर गुस्सा आ गया। जानकारी के मुताबिक, टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा का बर्ताव कुछ ठीक नहीं था, जिसकी वजह से स्पीकर ओम बिरला उनसे नाराज हो गए।

क्या था मामला?

बता दें, बीजेपी के एक सदस्य ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर टिप्पणी की, जिसके बाद अभिषेक बनर्जी और उनकी पार्टी के सांसद सदन में हंगामा करने लगे। इसके बाद स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि जो इस सदन का सदस्य नहीं है, उसका नाम लेना सही नहीं है।

पेरिस में ऑस्ट्रेलियाई महिला के साथ गैंगरेप, 26 जुलाई से शुरू होगा ओलंपिक

दरअसल, स्पीकर के इतने बोलने के बावजूद भी महुआ मोइत्रा और टीएमसी के सांसदों ने हंगामा जारी रखा। इसी बीच महुआ मोइत्रा ने डिमांड रख दी कि बीजेपी के एमपी को सस्पेंड किया जाए। इस पर ओम बिरला गुस्से से लाल हो गए। उन्होंने कहा – आप मुझे डायरेक्शन देंगी, नो, नो .. मैं ये अलाऊ नहीं कर सकता हूं।

डायरेक्शन मत दीजिए, मुझे क्या करना है- स्पीकर ओम बिरला

महुआ के चुप होने के बाद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि जो व्यक्ति इस सदन का सदस्य नहीं है, उसका नाम लेना उचित नहीं है, लेकिन फिर भी ममता बनर्जी का नाम लिया गया। इसके लिए सत्ता पक्ष को माफी मांगनी चाहिए। इस बात पर स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि आप मुझे डायरेक्शन मत दीजिए, मुझे क्या करना है। आपको बोलना है तो बोलिए, वरना चुप रहिए।

कांग्रेस ने जमकर किया हंगामा

इससे पहले कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी दलों ने बुधवार को आम बजट 2024-25 में बिहार और आंध्र प्रदेश को छोड़कर अन्य राज्यों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए राज्यसभा में हंगामा किया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने विपक्ष के इन आरोपों को ‘बेतुका’ करार देते हुए सिरे से खारिज कर दिया और कहा कि बजट भाषण में राज्यों का नाम न लेने का अर्थ यह नहीं है कि उन्हें नजरअंदाज किया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा पूर्व में पेश किए गए बजट में भी सभी राज्यों का कभी उल्लेख नहीं रहा।

विकास को सांप ने आठवीं बार डसा, क्या नौवीं बार में ले लेगा जान?

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग