श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

NEET PG परीक्षा के लिए दो घंटे पहले तैयार होंगे प्रश्नपत्र, गृह मंत्रालय की बैठक में फैसला

बैठक में शामिल राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (NBEMS) के प्रोफेसर मीनू बाजपेई,वाइस प्रेसिडेंट ने कहा कि परीक्षा से महज दो घंटे पहले प्रश्न पत्र को तैयार किया जाएगा...
NEET PG Exam will be conducted on 11th August

NEET PG परीक्षा के लिए गृह मंत्रालय के 14c विंग में मंगलवार को बडी बैठक हुई। इस बैठक को परीक्षा की तारीख से पहले महत्वपूर्ण बताया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह बैठक साइबर सेल के अधिकारियों के साथ हुई है। बैठक में शामिल राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (NBEMS) के प्रोफेसर मीनू बाजपेई,वाइस प्रेसिडेंट ने कहा कि परीक्षा से महज दो घंटे पहले प्रश्न पत्र को तैयार किया जाएगा। अब सरकार अलग-अलग एजेंसियों के जरिये यह देख रही है कि कहीं पर भी किसी तरह की कोई कमी तो नहीं है। 

UP में संविधान संशोधन और पेपर लीक मुद्दा रहा BJP की करारी हार का मुख्य कारण

जल्द होगा परीक्षा की नई तारीख का एलान

बता दें, गृह मंत्रालय, सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और स्वास्थ्य विभाग बड़े स्तर पर इस पूरे मामले का अवलोकन कर रहा है। जांच लगभग अंतिम पड़ाव पर है। अब जल्द ही नीट पीजी एग्जामिनेशन की डेट अनाउंस हो जाएगी और महीने भर में परीक्षा भी हो जाएगी।

केजरीवाल की अर्जी पर हाईकोर्ट का CBI को नोटिस, 7 दिनों में देना होगा जवाब

NEET UG और UGC NET के बाद कई परीक्षा की गई थी स्थगित

दरअसल, NEET UG और UGC NET पेपर लीक के बाद देश में कई बड़ी परीक्षाओं पर भी रोक लगाई गई थी। साथ ही 23 जून को पोस्टग्रेजुएट मेडिकल कोर्सेज में एडमिशन के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET PG) 2024 को भी स्थगित कर दिया गया था। राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड की ओर से जल्द ही प्रवेश परीक्षा की नई तारीख का ऐलान कर दिया जाएगा।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

CM Mohan Yadav
उज्जैन में 168 एकड़ जमीन खरीद के आरोपों से घिरे मोहन यादव, कांग्रेस बोली- MP में चल रहा लूट का इंजन; मांगा इस्तीफा और न्यायिक जांच
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: "एक और परत खुली", अखिलेश यादव ने अयोध्या दान विवाद पर भाजपा को बनाया निशाना
West Bengal Assembly
West Bengal Assembly: TMC में सियासी घमासान तेज, मदन मित्रा को मिला चीफ व्हिप का पद, स्पीकर कार्यालय पर नियुक्ति पत्र ठुकराने का आरोप
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: राम मंदिर चढ़ावे के कथित गबन पर कांग्रेस नेता की मांग- जिम्मेदारों पर हो सख्त कार्रवाई
Tamil Nadu
Tamil Nadu: “फिल्म से CM नहीं, जनता के साथ खड़े होकर नेता बना...”, फिल्म से राजनीति वाली आलोचना पर विजय का पलटवार
Shiv Sena UBT Crisis
महाराष्ट्र की सियासत में बड़ा उलटफेर, शिवसेना (UBT) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल; उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका