Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

कोलकाता केस के आरोपी संजय रॉय का होगा नार्को टेस्ट, कोर्ट ने CBI को दी मंजूरी

Kolkata Doctor Rape-Murder Case: कोलकाता मामले से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। CBI कोर्ट से आरोपी संजय रॉय के नार्को टेस्ट की मांग कर रही थी। इस टेस्ट को लेकर कोर्ट ने सीबीआई को मंजूरी दे दी है।
Kolkata Doctor Rape-Murder Case

Kolkata Doctor Rape-Murder Case: कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के खिलाफ देशभर के डॉक्टरों में आक्रोश बना हुआ है। हाल ही में CBI ने कहा था कि इस मामले में अब तक मिले साक्ष्यों के आधार पर केवल संजय रॉय ही अकेला आरोपी है। इसी मामले से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। CBI कोर्ट से आरोपी संजय रॉय के नार्को टेस्ट की मांग कर रही थी। इस टेस्ट को लेकर कोर्ट ने सीबीआई को मंजूरी दे दी है।

जानकारी के अनुसार, इसको लेकर आवश्यक अनुमति के लिए CBI ने पहले ही सियालदह कोर्ट में दलील दे रखी थी। अदालत ने आज संजय रॉय के नार्को टेस्ट कराने की अनुमति दे दी है।

क्यों टेस्ट कराना चाहती है CBI

वहीं, CBI ने नार्को टेस्ट करवाने की वजह का भी खुलासा किया है। सीबीआई ने कहा कि हम देखना चाहते है कि पॉलीग्राफ टेस्ट के दौरान आरोपी ने जो कहा है, वह नार्को टेस्ट से कितना मेल खाता है। CBI अधिकारी इस मामले में आरोपी संजय रॉय की हर छोटी से छोटी चीजों से आश्वस्त होना चाहते हैं। नार्को टेस्ट का रिजल्ट आने के बाद ही इन दोनों टेस्टों का विश्लेषण किया जाएगा।

क्या होता है नार्को टेस्ट

जिस व्यक्ति का नार्को टेस्ट किया जाता है उसे कुछ विशेष दवाएं दी जाता हैं, जिसके बाद वह व्यक्ति अचेत अवस्था में चला जाता है। इसके बाद व्यक्ति से जुड़ी सभी जानकारियों को निकलवाने की कोशिश की जाती है।

ऐसा उन व्यक्तियों के साथ किया जाता है, जो नियमित पूछताछ के दौरान सहयोग नहीं करते हैं। बड़े मामलों को सुलझाने और महत्वपूर्ण सुरागों को निकलवाने के लिए नार्को टेस्ट करवाया जाता है।

ये भी पढ़ें- मंडी में मस्जिद के खिलाफ हिंदू समुदाय का विरोध प्रदर्शन, भारी पुलिस बल

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा