श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

हिरासत में ली गई कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली CISF की जवान, इस वजह से जड़ा था तमाचा

कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर थप्पड़ मारने वाली CISF की महिला जवान को हिरासत में ले लिया गया है। अभिनेत्री को जोरदार थप्पड़ मारा था...
cisf female arrest who slapped bjp mp angana ranaut at Chandigarh airport

CISF Gard Arrested Who Slapped Kangana Ranaut: बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर थप्पड़ मारने वाली CISF की महिला जवान को हिरासत में ले लिया गया है। अभिनेत्री को जोरदार थप्पड़ मारा था, जिसके बाद कंगना ने आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। क्वीन को चाटा जड़ने वाली महिला जवान का नाम कुलविंदर कौर बताया जा रहा है।

महिला जवान से पूछताछ जारी

ऐसा कहा जा रहा है कि सीआईएसएफ (CISF Gard Arrested Who Slapped Kangana Ranaut) की जवान कंगना के किसान आंदोलन के खिलाफ बात करने को लेकर नाराज थी, जिसकी वजह से उसने उन्हें थप्पड़ मारा है। वहीं, अब महिला जवान को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। साथ ही एयरपोर्ट पर लगे सीसीटीवी की भी जांच की जा रही है।

दिल्ली के लिए रवाना हुई थीं कंगना रनौत

कंगना रनौत मंडी सीट से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद (Kangana Ranaut Slapped) आज दिल्ली जा रही थीं। इसी दौरान चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर उनके साथ ये घटना हुई है। एक्ट्रेस ने फ्लाइट से सोशल मीडिया पर फोटो साझा कर फैंस को बताया था कि वो संसद जा रही हैं।

यह भी पढ़ें-चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कंगना रनौत को पड़ा जोरदार थप्पड़, संसद जा रही थीं एक्ट्रेस

कंगना रनौत को मिल चुका है पद्मश्री सम्मान

बता दें कि अपने 18 साल के करियर में कंगना ने चार नेशनल अवॉर्ड जीते हैं। इसके अलावा अभिनेत्री को पद्मश्री सम्मान से भी नवाजा गया है। कंगना एक प्रोडक्शन हाउस की मालकिन भी है, जिसका नाम मणिकर्णिका है। कंगना ने अपने होम प्रोडक्शन बैनर तले इमरजेंसी फिल्म का निर्माण किया है। हालांकि, चुनाव के चलते फिल्म की रिलीज डेट टाल दी गई है।

क्या सच में बॉलीवुड से दूरी बना लेंगी क्वीन?

एक मीडिया संस्थान से बातचीत में उन्होंने बताया कि एक्ट्रेस एक ही काम करना चाहती हैं। इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था,” मैं फिल्मों से पक जाती हूं। मैं रोल भी करती हूं, निर्देशन भी करती हूं। अगर मुझे राजनीति में संभावना दिखती है, अगर लोग मुझसे जुड़ रहे हैं तो फिर मैं राजनीति ही करुंगी।”

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज
Akhilesh Yadav Ram Mandir Donation Row
अयोध्या दान विवाद पर गरमाई राजनीति, चंपत राय के इस्तीफे के बाद BJP पर बरसे अखिलेश; बोले- अब खुलेंगे भाजपा के राज...
Ram Mandir Donation Theft Case
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर ट्रस्ट पर संकट गहराया, दान विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust: SIT की रिपोर्ट के बाद चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा
Ram Mandir Donation Controversy
राम जन्मभूमि दान मामले में पुलिस का शिकंजा, मुख्य आरोपी टीनू यादव हिरासत में; SIT जुटा रही साक्ष्य
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर कथित गबन केस: योगी बोले- आस्था से खिलवाड़ करने वालों पर जीरो टॉलरेंस, मुहर्रम पर माहौल बिगाड़ने वालों को दी चेतावनी