Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

उत्तराखंड में दोनों सीटों पर कांग्रेस की जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

उत्तराखंड के मंगलौर और बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव के नतीजे सामने आए। इसमें दोनों विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत हुई। इसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला...
uttarakhand-by-election-result-congress-wins-mangalore-and-badrinath-seats

Uttarakhand By Election Result: उत्तराखंड की दोनों विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर रुड़की में कांग्रेस कार्यालय पर प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया और एक-दूसरे को बधाई दी।

बता दें, शनिवार को उत्तराखंड के मंगलौर और बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव के नतीजे सामने आए। इसमें दोनों विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत हुई। इसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। रूड़की में कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न बनाया। कांग्रेस प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता ने मतदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि यह लोकतंत्र को बचाने की जीत हुई है।

उन्होंने कहा कि जनता भाजपा से त्रस्त हो चुकी है और आने वाला समय कांग्रेस का है। उन्होंने कहा कि 2027 में प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनेगी। मंगलौर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन ने जीत दर्ज की है। काजी निजामुद्दीन ने 422 वोटों से भाजपा के करतार भड़ाना को शिकस्त दी। जीत का सर्टिफिकेट मिलने के बाद काजी निजामुद्दीन के समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

यह भी पढ़ें- बद्रीनाथ में BJP को झटका, मंगलौर से कांग्रेस के काजी निजामुद्दीन जीते

मीडिया से बातचीत के दौरान काजी निजामुद्दीन ने अपनी जीत को लोकतंत्र की जीत बताया और कहा कि चुनाव में उनकी लड़ाई सीधा राज्य सरकार से थी। सरकार ने उन्हें हराने के लिए तमाम कोशिशें कीं, लेकिन लोकतंत्र के आगे उनकी कोशिश नाकाम रही। मंगलौर विधानसभा क्षेत्र में लोकतंत्र के आगे लठ तंत्र हार गया। बता दे, काजी निजामुद्दीन को 31710, करतार सिंह भड़ाना को 31261 और बीएसपी को 19552 वोट मिले हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा