श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

देहरादून में कुट्टू के आटे से बीमार हुए 100 से ज्यादा लोग, CM धामी ने लिया संज्ञान

Dehradun News: देहरादून में नवरात्रि के दौरान कुट्टू का आटा खाने से 100 से ज्यादा लोग बीमार हो गए। यह घटना शहर के विभिन्न हिस्सों में हुई, जहां लोग नवरात्रि के दौरान व्रत रखते हैं और कुट्टू का आटा खाते हैं।
Dehradun News

Dehradun News: देहरादून में नवरात्रि के दौरान कुट्टू का आटा खाने से 100 से ज्यादा लोग बीमार हो गए। यह घटना शहर के विभिन्न हिस्सों में हुई, जहां लोग नवरात्रि के दौरान व्रत रखते हैं और कुट्टू का आटा खाते हैं। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने चाहिए। लोगों को भी सावधानी बरतनी चाहिए और कुट्टू का आटा खरीदने से पहले उसकी जांच पारख करनी चाहिए।

बीमार लोगों की स्थिति

बीमार होने वाले लोगों में से अधिकांश को उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत थी। कुछ लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जहां उन्हें इलाज दिया गया। कोरोनेशन अस्पताल में 66 और दून अस्पताल में 44 लोग भर्ती हैं।

मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री का दौरा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अस्पताल में जाकर मरीजों का हाल जाना और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए।

स्वास्थ्य मंत्री का बयान

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि दून अस्पताल और कोरोनेशन अस्पताल में सभी बीमार लोगों का इलाज चल रहा है। उन्होंने मौके पर पहुंचकर लोगों से बातचीत की और उनका हाल-चाल जाना। सभी चिकित्सकों को निर्देश दिए गए हैं कि सभी मरीजों का बेहतर तरीके से इलाज करें।

प्रशासन की अपील

प्रशासन ने सभी लोगों से अपील की है कि कुट्टू का आटा खरीदने से पहले उसकी जांच पारख कर लें।

मुख्यमंत्री के निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तत्काल संज्ञान लेकर पीड़ितों से मुलाकात कर प्रकरण की जानकारी ली। जिलाधिकारी देहरादून और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को तत्काल सम्बन्धित के खिलाफ सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने 22 दुकानों/स्टोरों को चिन्हित कर उन पर रेड़ कर सील कर दिया, जहां से लोगों ने कुट्टू के आटे को खरीदकर उसका सेवन किया था।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज
Akhilesh Yadav Ram Mandir Donation Row
अयोध्या दान विवाद पर गरमाई राजनीति, चंपत राय के इस्तीफे के बाद BJP पर बरसे अखिलेश; बोले- अब खुलेंगे भाजपा के राज...
Ram Mandir Donation Theft Case
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर ट्रस्ट पर संकट गहराया, दान विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust: SIT की रिपोर्ट के बाद चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा
Ram Mandir Donation Controversy
राम जन्मभूमि दान मामले में पुलिस का शिकंजा, मुख्य आरोपी टीनू यादव हिरासत में; SIT जुटा रही साक्ष्य