श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

योगी सरकार ने IPS के किए तबादले, जानें किसे कहां भेजा

IPS Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस में बड़ा फेरबदल हुआ है। योगी सरकार ने दो जिलों के एसपी समेत आठ आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है। जानकारी के मुताबिक फतेहपुर के एसपी उदयशंकर सिंह की जगह कुशीनगर के एसपी धवल जायसवाल को तैनात किया गया है।
IPS Transfer

IPS Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस में बड़ा फेरबदल हुआ है। योगी सरकार ने दो जिलों के एसपी समेत आठ आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है। जानकारी के मुताबिक फतेहपुर के एसपी उदयशंकर सिंह की जगह कुशीनगर के एसपी धवल जायसवाल को तैनात किया गया है। जबकि 2012 बैच के आईपीएस संतोष कुमार मिश्रा को कुशीनगर का एसपी बनाया गया है।

आईपीएस अजय कुमार को कमांडेंट 38वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ से ट्रांसफर कर लखनऊ में कमांडेंट 32वीं वाहिनी पीएसी बनाया गया है। अभिसूचना मुख्यालय में तैनात एसपी अभिषेक यादव को प्रयागराज में पुलिस अधिक्षक रेलवे के तौर पर तैनात किया गया है। फतेहपुर के एसपी उदयशंकर सिंह को पुलिस अधीक्षक लखनऊ में तैनात किया गया है।

 इसके अलावा गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में तैनात पुलिस उपायुक्त शुभम पटेल का ट्रांसफर अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ किया गया है। श्रद्धा नरेंद्र पांडेय को 38वीं वाहिनी पीएमसी अलीगढ़ में कमांडेंट बनाया गया है। विवेक चंद्र यादव को अपर पुलिस आयुक्त पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज भेजा गया है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज
Akhilesh Yadav Ram Mandir Donation Row
अयोध्या दान विवाद पर गरमाई राजनीति, चंपत राय के इस्तीफे के बाद BJP पर बरसे अखिलेश; बोले- अब खुलेंगे भाजपा के राज...
Ram Mandir Donation Theft Case
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर ट्रस्ट पर संकट गहराया, दान विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा