Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने पर अखिलेश ने बीजेपी पर साधा निशाना

यूपी में रेलवे स्टेशनों के नाम बदले जाने पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला बोला। सपा नेता ने कहा है कि भाजपा सरकार से आग्रह है कि रेलवे स्टेशनों के सिर्फ नाम ही नहीं, हालात भी बदलें।
UP Railway Station Renamed| shreshth bharat

UP Railway Station Renamed: उत्तर प्रदेश सरकार ने 8 रेलवे स्टेशनों का नाम बदल दिया है। 27 अगस्त को उत्तर रेलवे ने यह आदेश जारी किया था। यूपी में रेलवे स्टेशनों के नाम बदले जाने पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला बोला है।

सपा नेता ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा है कि भाजपा सरकार से आग्रह है कि रेलवे स्टेशनों के सिर्फ नाम ही नहीं, हालात भी बदलें।

बता दें, उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के अंदर आने वाले आठ स्टेशनों के नाम बदले गए हैं। इन रेलवे स्टेशनों का नाम धार्मिक और महापुरुषों के नाम पर रखा गया है। उत्तर रेलवे द्वारा जिन रेलवे स्टेशनों के नाम बदले गए हैं, उनमें वजीरगंज हॉल्ट, कासिमपुर हॉल्ट, मिसरौली, बानी, जायस, कबरगंज, निहालगढ़ और फुरसतगंज शामिल हैं। आइए जानते हैं इन स्टेशन के नए नाम क्या रखे गए हैं…

‘कंगना रानौत को BJP तत्काल करे निष्कासित…’ अजय राय का बड़ा बयान

रेलवे स्टेशनों के पुराने नाम रेलवे स्टेशनों के नए नाम
1.कासिमपुर हॉल्टजायस सिटी
2.जायसगुरु गोरखनाथ धाम
3.मिसरौलीमां कालिकन धाम
4.बानीस्वामी परमहंस
5.निहालगढ़ महाराजा बिजली पासी
6.अकबरगंज मां अहोरवा भवानी धाम
7.वजीरगंज हॉल्टअमर शहीद भाले सुल्तान
8.फुरसतगंजतपेश्वरनाथ धाम

मालूम हो कि इससे पहले साल 2023 में भी यूपी के कई रेलवे स्टेशनों के नाम बदल दिए गए थे (UP Railway Station Renamed)। उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के अंतू, बिशनाथगंज और प्रतापगढ़ के नान बदले गए थे। अंतू रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर मां चंद्रिका देवी धाम, प्रतापगढ़ का नाम बदलकर मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन कर दिया गया था। वहीं, बिशनाथगंज स्टेशन का नाम बदलकर शनिदेव धाम बिशनाथगंज कर दिया था।

बुलंदशहर में 554 करोड़ का होगा इंवेस्टमेंट, 1500 लोगों को मिलेगा रोजगार

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग