Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

13 दिन से घर से गायब है बेटी, लव जिहाद का शक; रिपोर्ट के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

यूपी के बरेली जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, एक परिवार ने पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट लिखवाई कि समुदाय विशेष का युवक...
UP Crime News| shreshth bharat

UP Crime News: यूपी के बरेली जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, एक परिवार ने पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट लिखवाई कि समुदाय विशेष का युवक अपने परिवार वालों की मदद से उनकी बेटी को भगा ले गया। परिवार ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि रिपोर्ट लिखवाने के बाद भी पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। मामला भोजीपुरा का है।

दरअसल, भोजीपुरा में समुदाय विशेष का युवक अपने परिवार वालों की मदद से छात्रा को बहला कर ले गया। परिवार वालों को ये मामला लव जिहाद का लग रहा है, लेकिन इस मामले में कोई कार्रवाई न होने के कारण गुरुवार शाम छात्रा के परिवार वालों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर थाना घेर लिया। प्रशासन की ढिलाई को देखते हुए छात्रा की मां ने 24 घंटे में उसकी बेटी न मिलने पर थाने में आत्मदाह करने की धमकी भी दी।

पुलिस ने नहीं की कोई कार्रवाई

भोजीपुरा क्षेत्र निवासी बीएससी की छात्रा को समुदाय विशेष का युवक लव जिहाद में फंसाकर 13 जुलाई को बहला कर ले गया है। लड़की के परिवार का आरोप है कि उनके भोजीपुरा थाने में शिकायत के बावजूद भी पुलिस ने उन्हें गुमराह कर अज्ञात में रिपोर्ट लिखी। पुलिस ने लड़की को ढूंढ़ने का कोई प्रयास नहीं किया। जब भी उन लोगों ने पुलिस से संपर्क किया तो बहाना बनाकर टाल दिया। बाद में मंगलवार को इस संबंध में उन लोगों ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत की। भीड़ के साथ भोजीपुरा थाने का घेराव कर हंगामा भी किया।

Kargil Vijay Diwas 2024: भारत ने पाकिस्तान को विजय दिवस देखने का

दरोगा पर लगाए मिलीभगत के आरोप

लड़की के परिवार ने कार्रवाई न होने पर थाने के दरोगा पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगाया है। परिवार ने थाने में मौजूद एसपी नॉर्थ मुकेश चंद्र मिश्र और सीओ नितिन कुमार को इस संबंध में लिखित शिकायत सौंपी।

पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि लड़की की तलाश जारी है। जल्द उसे ढूंढ़कर परिवार को सौंप दिया जाएगा और आरोपियों को पकड़कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल