Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Mukhtar Ansari: चाचा उपराष्ट्रपति, दादा स्वतंत्रता सेनानी, फिर कैसे बना डॉन, माफिया और नेता

MUKHTAR ANSARI | UP | LATEST NEWS | BANDA JAIL | SHRESHTH BHARAT

Mukhtar Ansari:मुख्तार अंसारी की गुरुवार देर रात मौत हो गई। मुख्तार अंसारी जेल में बंद थे उन पर कई संगीन आरोप लगे थे लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि मुख्तार अंसारी एक प्रतिष्ठित परिवार से संबंध रखता था। उसके दादा एक स्वतंत्रता सेनानी थे तो वहीं उनके चाचा देश के उपराष्ट्रपति रहे हैं।

मुख्तार अंसारी के दादा रहे है स्वतंत्रता सेनानी

मुख्तार अंसारी का जन्म यूपी के गाजीपुर जिले के मोहम्मदाबाद में हुआ था उनके पिता का नाम सुबहानउल्लाह अंसारी और माता का नाम बेगम राबिया था। मुख्तार अंसारी के दादा का नाम डॉक्टर मुख्तार अहमद अंसारी था, जो स्वतंत्रता सेनानी रहे। महात्मा गांधी के साथ काम करते हुए वह साल 1926-27 में कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे थे। मुख्तार अंसारी के नाना ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान साल 1947 की लड़ाई में देश के लिए शहीद हुए थे, जिसके बाद उन्हें महावीर चक्र से भी नवाजा गया था। मुख्तार अंसारी के पिता की छवि एक साफ सुथरी मानी जाती थी, जिसके बाद वह राजनीति में सक्रिय रहे। भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी रिश्ते में मुख्तार अंसारी के चाचा लगते थे।

अब्बास अंसारी शॉट गन शूटिंग का इंटरनेशनल खिलाड़ी

मुख्तार अंसारी भले ही एक प्रतिष्ठ परिवार से आते हैं लेकिन वह खुद एक संगठित अपराध का चेहरा बन चुका था। पिछले 17 सालों से वह जेल में बंद था। उसके ऊपर एक से बढ़कर एक आरोप लगे थे। मुख्तार अंसारी एक तरफ जहां सालों से खानदानी विरासत मिली तो वहीं दूसरी तरफ मुख्तार अंसारी के ऊपर संगीन इल्जाम लगे। जिसने परिवार की शानदार विरासत पर पैबंद लगा दिया। लेकिन, जब किसी के खानदान की अगली पीढ़ी से आपकी मुलाकात होगी तो आपको हैरानी होगी। मुख्तार अंसारी का बेटा अब्बास अंसारी शॉट गन शूटिंग का इंटरनेशनल खिलाड़ी है। दुनिया के टॉप 10 शूटर अब्बास न सिर्फ नेशनल चैंपियन रह चुका है बल्कि दुनिया भर में कई पदक‌ जीतकर देश का नाम रोशन कर चुका है। लेकिन फिलहाल वह भी अपने पिता के कर्मों की सजा भुगत रहा है। मनी लांड्रिंग के मामले में फिलहाल वह गिरफ्तार किया जा चुका है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा