Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

महाकुंभ के आठवें दिन पहुंचे इतने तीर्थयात्री, जानें कितने शाही स्नान बाकी

Maha Kumbh 2025: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। अब तक इस मौके करोड़ो की संख्या में लोग आस्था की डुबकी लगा चुके है।
Maha Kumbh 2025

Maha Kumbh 2025: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। अब तक इस मौके करोड़ो की संख्या में लोग आस्था की डुबकी लगा चुके है। वहीं, इसी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने महाकुंभ के आठवें दिन सोमवार सुबह 8 बजे तक 2.27 मिलियन से अधिक तीर्थयात्रियों ने मेले का दौरा कर चुके हैं।

82.6 मिलियन से अधिक ने लगाई आस्था की डुबकी

बता दें कि महाकुंभ के आठवें दिन, संगम त्रिवेणी में एकत्रित 2.27 मिलियन से अधिक भक्तों के बीच; दस लाख कल्पवासियों और 1.27 मिलियन तीर्थयात्रियों ने सुबह 8 बजे तक पवित्र डुबकी लगाई। 19 जनवरी तक, महाकुंभ 2025 के दौरान 82.6 मिलियन से अधिक तीर्थयात्रियों ने संगम त्रिवेणी में डुबकी लगाई।

चार शाही स्नान अभी बाकी

आगामी दिनों में तीर्थयात्रियों की संख्या में वृद्धि होने की उम्मीद है, क्योंकि चार प्रमुख शाही स्नान अभी होने बाकी हैं। अगली प्रमुख स्नान तिथियों में 29 जनवरी (मौनी अमावस्या), 3 फरवरी (बसंत पंचमी), 12 फरवरी (माघी पूर्णिमा) और 26 फरवरी (महा शिवरात्रि) शामिल हैं।

रविवार को लगी थी आग

रविवार को एक अप्रत्याशित दुर्घटना में, मेले में गीता प्रेस शिविर में तीन रसोई गैस सिलेंडरों के फटने से आग लग गई। हालांकि, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

पीएम मोदी ने सीएम योगी से की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना के बाद की स्थिति की जानकारी लेने के लिए उत्तर प्रदेश के सीएम से बात की। उत्तर प्रदेश के मंत्री एके शर्मा ने कहा , “शिविर में करीब 100 लोग थे, लेकिन मां गंगा के आशीर्वाद से कोई हताहत नहीं हुआ।”

महाकुंभ मेले के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम) विवेक चतुर्वेदी ने पुष्टि की कि सोमवार को गीता प्रेस शिविर में आग लगने से करीब 70 से 80 झोपड़ियाँ और करीब 8 से 10 टेंट जल गए। महाकुंभ 13 जनवरी से शुरू हुआ और 26 फरवरी तक चलेगा।

ये भी पढ़ें- Maha Kumbh 2025: राजनाथ सिंह ने त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी, की पूजा-अर्चना

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा