श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

प्रियंका गांधी का BJP पर निशाना, कहा- ‘मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं’

priyanka gandhi | lok sabha election |

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को सहारनपुर में रोड शो किया। इस दौरान प्रियंका गांधी ने जनसभा को संबोधित भी किया। साथ ही मोदी सरकार पर जमकर तंज भी कसा। प्रियंका ने कहा कि इस देश ने सत्ता को नहीं सत्य को पूजा है और मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं।

लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां पूरी ताकत झोंक रही है। आज चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है। ऐसे में प्रियंका गांधी चुनावी मैदान में उतरी चुकी हैं। आज प्रियंका गांधी ने सहारनपुर की गोल कोठी से लेकर कुतुबशेर थाने तक रोड शो किया। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद के समर्थन में वोट डालने की अपील भी की। उनका ये रोड शो ज्यादातर मुस्लिम आबादी वाले इलाके से होकर गुजरा।

वहीं, प्रियंका गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए रामनवमी के अवसर पर भगवान राम को याद किया। उन्होंने कहा कि
भगवान राम ने भी सत्य की लड़ाई लड़ी थी। जब उनके सामने रावण युद्ध करने के लिए आया तो सारी शक्ति रावण के पास थी, उसके बावजूद भी राम जी ने नौ व्रत रखे, रावण से युद्ध किया और सत्य की जीत हुई।

प्रियंका गांधी ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने सत्ता में रहते हुए छोटे व्यापारी, गरीब, मजदूर के लिए कुछ नहीं किया, लेकिन हां अडानी अंबानी का 16 लाख करोड रुपए का कर्ज माफ कर दिया। बीजेपी सरकार ने सिर्फ और सिर्फ अमीरों की ही जेब भारी है। इस देश ने सत्ता को नहीं सत्य को पूजा है और मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Akhilesh Yadav
महाकुंभ भगदड़ पर अखिलेश यादव ने योगी सरकार को घेरा, की 5 बड़ी मांगे
CM Yogi Adityanath (2)
महाकुंभ भगदड़ पर सीएम योगी का बयान आया सामने, जानें क्या कहा?
Mahakumbh Stampede
महाकुंभ में भगदड़ के बाद हेलिकॉप्टर से निगरानी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CM Yogi Adityanath (1)
MahaKumbh 2025: अफवाह पर ध्यान न दें, सीएम योगी ने श्रद्धालुओं से की अपील
Mahakumbh 2025 (3)
प्रयागराज महाकुंभ में कैसे मची भगदड़, पढ़ें पूरी खबर
Maha Kumbh 2025 (4)
मौनी अमावस्या महाकुम्भ का सबसे बड़ा पर्व क्यों? जानिए सनातन का सबसे बड़ा रहस्य