Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

आम आदमी पार्टी ने नई वेबसाइट को किया लॉन्च, नाम रखा ‘आप का राम राज्य’

Aapka Ram Rajya | ARVIND KEJRIWAL | AAP | SANJAY SINGH | LOKSABHA ELECTION 2024 | SHRESHTH BHARAT

लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने ‘आप का राम राज्य’ वेबसाइट को लॉन्च किया है। आप नेता संजय सिंह ने कहा कि आज के दौर में अरविंद केजरीवाल ने रामराज्य की अवधारणा का एक ऐसा उदाहरण दिया है, जिसमें कोई भेदभाव नहीं है, कोई छोटा-बड़ा नहीं है। आम आदमी पार्टी सभी के हित में काम करने का विचार करती है। साथ ही संजय सिंह ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने बदले की भावना से सीएम केजरीवाल को जेल में डलवाया है। इसके पीछे की वजह है कि वह अरविंद केजरीवाल के जैसे शिक्षा में सुधार, मोहल्ला क्लीनिक के माध्यम से स्वास्थ्य सेवा, और मुफ्त पानी और बिजली, साथ ही महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा का कार्य नहीं कर सकते हैं।

संजय सिंह ने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा कराए जा रहे कामों से दुनिया सीख ले रही है। पहले लोग कहते थे कि अमेरिका से सीखो और अब अमेरिकी राष्ट्रपति की पत्नी हिंदुस्तान आकर कहती हैं कि मुझे अरविंद केजरीवाल जी के बनाए स्कूल देखने हैं। अब अमेरिका वाले कहते हैं, केजरीवाल के कामों से सीखो।

रामराज्य की अवधारणा को हम दिल्ली और पंजाब में लागू कर रहे हैं। हम http://aapkaramrajya.com के जरिए आम आदमी पार्टी के जनहित के कार्यों को देश और दुनिया में पहुंचाना चाहते हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग