Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Noida International Airport का ऐतिहासिक आगाज़, 170 किसानों के साथ उड़ी पहली कमर्शियल फ्लाइट; लखनऊ में हुई लैंड

Noida International Airport

Noida International Airport: जेवर में बने नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से आज, 15 जून 2026 को ऐतिहासिक कमर्शियल उड़ान सेवाओं की शुरुआत हो चुकी है। इस हवाई अड्डे पर उतरने वाली पहली कमर्शियल फ्लाइट इंडिगो (IndiGo) की 6E-2278 थी। यह सुबह 7:12 बजे लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना हुई और सुबह 7:58 बजे नोएडा (जेवर) एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड हुई।

Noida International Airport: केंद्रीय मंत्री ने दिखाई हरी झंडी, यात्रियों को दिए स्मृति बोर्डिंग पास

इसके बाद, यही विमान नोएडा एयरपोर्ट से पहली कमर्शियल उड़ान बनकर सुबह करीब 8:19 बजे लखनऊ के लिए रवाना हुआ। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से इस विशेष नागरिक विमान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस पहली उद्घाटन उड़ान में जेवर क्षेत्र के लगभग 170 से 172 किसान सवार थे, जिन्होंने इस भव्य एयरपोर्ट को बनाने के लिए अपनी पुश्तैनी ज़मीन खुशी-खुशी सरकार को दी थी। ये सभी किसान जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह के साथ लखनऊ गए हैं, जहाँ वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त करेंगे।

एयरपोर्ट पर उद्घाटन समारोह के दौरान केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज का दिन अत्यंत खुशी का दिन है, एक ऐतिहासिक दिन है क्योंकि नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से पहली उड़ान उड़ान भरने जा रही है। लखनऊ जाने वाली पहली उड़ान के लिए विशेष व्यवस्था की गई है, विशेष रूप से उन किसानों के लिए जिन्होंने इस परियोजना में अपनी जमीन दी है। उनके साथ एक विशेष बैठक आयोजित की गई थी, और वे अब राज्य की राजधानी की यात्रा कर रहे हैं। (Noida International Airport)

अकासा एयर और एयर इंडिया एक्सप्रेस भी जल्द शुरू करेंगी सेवाएं

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय दोनों उड़ानों के लिए एक केंद्र के रूप में कार्य करेगा। उन्होंने खुद यात्रियों से बातचीत की और उन्हें यादगार बोर्डिंग पास बांटे। नायडू ने कहा कि सरकार इस पूरे क्षेत्र को एक बेहतरीन ‘एयरोट्रोपोलिस’ के रूप में विकसित करना चाहती है, जिससे यहाँ बड़े पैमाने पर उद्योग और व्यापार बढ़ेंगे। आने वाले समय की योजना पहले चरण में इस एयरपोर्ट की क्षमता सालाना 1.2 करोड़ (12 मिलियन) यात्रियों को संभालने की है।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में अकासा एयर एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) जैसी अन्य एयरलाइंस भी यहाँ से अपनी उड़ानें शुरू करने वाली हैं। यह दिल्ली-NCR और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए बहुत बड़ी राहत है, क्योंकि अब उन्हें दिल्ली के आईजीआई (IGI) एयरपोर्ट के भारी ट्रैफिक में फंसने से मुक्ति मिलेगी। (Noida International Airport)

11,200 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ मेगा ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट

बता दें, नोएडा एयरपोर्ट भारत के सबसे बड़े ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट प्रोजेक्ट्स में से एक है। इसे पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर लगभग 11,200 करोड़ रुपये के निवेश से तैयार किया गया है। ये एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश को दुनिया के प्रमुख एविएशन हब में बदलने में अहम भूमिका निभाएगा। शुरुआत में देश के 45 शहरों के लिए करीब 65 कॉमर्शियल फ्लाइटें शुरू होंगी। (Noida International Airport)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था शिलान्यास

एयरपोर्ट का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 नवंबर 2021 में किया था। स्विस कंपनी ज्यूरिख इंटरनेशनल को इस एयरपोर्ट का बनाने का टेंडर मिला। पहले फेज के तहत 1334 हेक्टेयर में निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। सभी चार चरणों के पूरा हो जाने के बाद ये एशिया का सबसे बड़ा और दुनिया का छठा बड़ा एयरपोर्ट होगा। हवाई अड्डे के उद्घाटन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसे न केवल उत्तर प्रदेश, बल्कि पूरे उत्तर भारत की कनेक्टिविटी, व्यापार और आर्थिक विकास के लिए एक ऐतिहासिक परियोजना बताया था। यह परियोजना आज प्रदेश के तेजी से बदलते बुनियादी ढांचा परिदृश्य की पहचान बन चुकी है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड