Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

पत्नी 75 हजार की इनामी, बेटा जेल में, जानें अंसारी परिवार की पूरी कहानी

mukhtar ansari | afsa ansari | abbas ansari | shreshth bharat

Mukhtar Ansari: वक्त का पहिया जब घूमता है तो ना ही वो नाम को देखता है ना ही पहचान को देखा है। मुख्तार अंसारी के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ वक्त का पहिया जब घूमा तो कुछ ऐसा घुमा कि वह अर्श से फर्श पर जा गिरा। यूपी के पूर्वांचल में एक ऐसा भी दौर था। जब कोई भी सरकारी ठेका मुख्तार अंसारी की मर्जी के बिना नहीं मिलता था। आज इस परिवार की हालत एकदम अलग है। मुख्तार अंसारी इस दुनिया को छोड़कर जा चुका है। उसकी पत्नी फरार है, मुख्तार अंसारी की पत्नी पर 75 हजार का इनाम है। इसका एक बेटा जेल में बंद है तो दूसरा बेटा जमानत पर बाहर है।

मुख्तार अंसारी के परिवार की कहानी

मुख्तार अंसारी का जन्म 30 जून 1963 को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में हुआ। परिवार का काफी नाम था। लोग खूब सम्मान करते थे। मुख्तार अंसारी के दादा डॉक्टर मुख्तार अहमद अंसारी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। वे 1926-1927 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और फिर मुस्लिम लीग अध्यक्ष भी रहे।

कहा जाता है कि डॉ. अंसारी महात्मा गांधी के काफी करीबी थे। वह गांधीवादी विचारधारा से जुड़े थे। जब देश का बंटवारा हुआ तो डॉ. मुख्तार अहमद अंसारी के परिवार के कई सदस्य पाकिस्तान चले गए। डॉ. मुख्तार अहमद अंसारी के बेटे सुब्हानउल्लाह अंसारी देश के बड़े वामपंथी नेता थे। सुब्हानउल्लाह ने बेगम राबिया के साथ शादी की थी। दोनों से तीन बेटे हुए। सिबकतुल्लाह अंसारी, अफजाल अंसारी और मुख्तार अंसारी।

मुख्तार अंसारी के दो बेटे हैं अब्बास अंसारी और उमर अंसारी। अब्बास अंसारी फिलहाल जमानत पर बाहर है अब्बास अंसारी निशानेबाजी में तीन बार राष्ट्रीय चैंपियन रह चुका है और कई बार अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारतीय टीम के साथ खेल चुका है।

मुख्तार की पत्नी अफसां अंसारी पर 75 हजार का इनाम

मुख्तार अंसारी का दूसरा बेटा है उमर अंसारी 24 साल का उमर अंसारी पुलिस के निशाने पर है उम्र पर हिट स्पीच मामले में कोर्ट में गैर जमानती वारंट जारी किया है फिलहाल उमर अंसारी फरार चल रहा है उमर अंसारी को लग्जरी गाड़ियां रखने का शौक है वह अपने पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने में जुटा हुआ था। लेकिन फिलहाल वह यूपी पुलिस के निशाने पर है। अफशां पर कई मुकदमे दर्ज हैं फिलहाल अप पुलिस ने उस पर 75 हजार का इनाम रखा है वह लंबे समय से फरार चल रही है।‌ मुख्तार अंसारी की पत्नी का नाम अफशां अंसारी है।

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा