Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

100 की स्पीड से नाबालिग ने दौड़ाई कार, मां-बेटी को उड़ाया; हुई मौत

जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला कानपुर के किदवई नगर थाना क्षेत्र का है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि नाबालिग छात्र स्कूल बंक करके अपने पिता...
minor-students-crushed-woman-and-her-daughter-with-car-in-kanpur

Kanpur: कानपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां किदवई नगर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। नाबालिग लड़कों द्वारा चलाई जा रही एक कार ने स्कूटी सवार महिला और उसकी बेटी को टक्कर मार दी, जिससे महिला की मौत हो गई। जबकि उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, कार में दो लड़कियां भी सवार थीं और सभी लोग नाबालिग थे। बताया जा रहा है कि ये सभी छात्र मदर टेरेसा स्कूल के हैं। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला कानपुर के किदवई नगर थाना क्षेत्र का है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि नाबालिग छात्र स्कूल बंक करके अपने पिता की कार से गर्लफ्रेंड को घुमाने ले रहा था। कार में 4 छात्र थे, जिनमें 2 लड़कियां थीं। पुलिस ने नाबालिग छात्र और उसके पिता को हिरासत में लिया है।

घटना के वक्त मौजूद एक व्यक्ति का कहना है कि साकेत नगर टेलीफोन एक्सचेंज के पास यह हादसा हुआ है, जिसने सभी के रोंगटे खड़े कर दिए। कार की स्पीड काफी तेज थी। जैसे ही घटना घटी की आनन-फानन में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जबकि बेटी की कूल्हे की हड्डी टूट गई।

यह भी पढ़ें- अयोध्या गैंगरेप केस: सीएम योगी का बड़ा एक्शन, सपा नेता की प्रॉपर्टी पर चला बुलडोजर

मृतका की भतीजी ने बताया कि उनकी बुआ स्कूटी पर अपनी बेटी के साथ आराम से सड़क पर जा रही थी, तभी एक तेज रफ्तार बेकाबू कार ने जिसकी स्पीड करीब 100 रही होगी उसने स्कूटी को टक्कर मार दी। कार चलाने वाला लड़का बहुत ही कम उम्र का था। टक्कर लगने की वजह से मेरी बुआ बहुत दूर जाकर गिरी, जिस कारण उनका सिर फट गया और मौत हो गई। जबकि उनकी बेटी तो बच गई, लेकिन उसके पैर और कूल्हे की हड्डी टूट गई। हम सभी लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग करते हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड