Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

जा रहे हैं महाकुंभ, तो जान लीजिए ट्रैफिक एडवायजरी; नहीं होगा भारी नुकसान

Mahakumbh 2025 Traffic Advisory: प्रयागराज महाकुंभ में देश और विदेश से श्रद्धालु आ रहे हैं। अभी अक लाखों श्रद्धालु पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। वहीं, 12 फरवरी को माघ पूर्णिमा के दिन पवित्र स्नान होगा
Mahakumbh 2025 Traffic Advisory

Mahakumbh 2025 Traffic Advisory: प्रयागराज महाकुंभ में देश और विदेश से श्रद्धालु आ रहे हैं। अभी अक लाखों श्रद्धालु पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। वहीं, 12 फरवरी को माघ पूर्णिमा के दिन पवित्र स्नान होगा, जिसमें लाखों श्रद्धालुओं के प्रयागराज पहुंचने की उम्मीद है। वहीं इस भीड़ को आने से पहले प्रयागराज में यातायात के लिए एडवायजरी जारी की गई है। माघ पूर्णिमा के दिन संगम में स्नान करना पवित्र माना जाता है कि जिसकी वजह से श्रद्धालु अधिक संख्या में पहुंचने की उम्मीद है। इसलिए प्रसासन ने पहले ही भीड़ से उमड़ने के लिए एडवायजरी जारी की है, जिससे यातायत में प्रभावित न हो।

जानें माघ पूर्णिमा का खास समय

पूर्णिमा (पूर्णिमा) 11 फरवरी को शाम 6:55 बजे शुरू होगी और 12 फरवरी को शाम 7:22 बजे समाप्त होगी। व्रत एवं अनुष्ठान 12 फरवरी को होंगे।

यातायात के लिए एडवायजरी जारी

बता दें कि बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के प्रयागराज आने के कारण शहर को भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ रहा है। लंबे ट्रैफिक जाम के कारण यात्रियों को असुविधा हो रही है। इस स्थिति को संभालने  के लिए, अधिकारियों ने 11 फरवरी को सुबह 4:00 बजे से मेला क्षेत्र में ‘नो व्हीकल जोन’ घोषित कर दिया है। यह प्रतिबंध 12 फरवरी को माघ पूर्णिमा स्नान समाप्त होने तक रहेगा। वाहनों को निर्दिष्ट पार्किंग क्षेत्रों में ले जाया जाएगा और केवल आपातकालीन और आवश्यक सेवा वाहनों को अनुमति दी जाएगी।

वहीं, मध्य प्रदेश से प्रयागराज की ओर जाने वाली सड़कें बंद कर दी गई हैं, जिनमें कटनी, मैहर और जबलपुर के राजमार्ग भी शामिल हैं। इससे इन इलाकों में ट्रैफिक जाम हो गया है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अधिकारियों को ट्रैफिक में फंसे यात्रियों की सहायता करने के निर्देश दिए हैं।

43.5 करोड़ से अधिक श्रद्धालु कर चुके हैं स्नान

दें कि अब तक 43.5 करोड़ से अधिक श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। महाकुंभ प्रशासन ने बताया कि 13 जनवरी को मेला शुरू होने के बाद से 43.57 करोड़ से अधिक भक्तों ने संगम में पवित्र डुबकी लगाई है। माघ पूर्णिमा के करीब आने के साथ-साथ यह संख्या बढ़ती जा रही है।

pc by mahakumbh

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार