Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

झोपड़ी में घुसा अनियंत्रित डंपर, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत; गर्भवती थी महिला

अयोध्या हाईवे पर एक बड़ा हादसा हो गया है। दरअसल, मौरंग लदा डंपर अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे एक झोपड़ी में जा घुसा। अनियंत्रित डंपर की चपेट में झोपड़ी में सो रहे दंपती और उनके दो बच्चें आ गए।
Lucknow| shreshth bharat

Lucknow: अयोध्या हाईवे पर एक बड़ा हादसा हो गया है। दरअसल, मौरंग लदा डंपर अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे एक झोपड़ी में जा घुसा। अनियंत्रित डंपर की चपेट में झोपड़ी में सो रहे दंपती और उनके दो बच्चे आ गए। चारों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में मृतक महिला आठ माह की गर्भवती थी। इस हादसे में दंपती के सात साल की बेटी की जान बाल-बाल बची।

Lucknow: अनियंत्रित होकर झोपड़ी में घुसी डंपर

हादसे में अयोध्या हाईवे किनारे झोपड़ी लगाकर रहने वाले बाराबंकी के जैतपुर निवासी उमेश (35) अपनी पत्नी पत्नी नीलम देवी (32) , बेटे गोलू (4), सनी(13) और बेटी वैष्णवी के साथ रहते थे। बीती रात पूरा परिवार झोपड़ी में सो रहा था। रात करीब एक बजे एक डंपर अनियंत्रित होकर झोपड़ी में घुस गया। हादसे में उमेश, नीलम, गोलू और सनी की मौत हो गई। हादसे में केवल वैष्णवी की जान बच पाई है।

UP में बनेगा 36.50 करोड़ पौधे रोपने का रिकॉर्ड, CM योगी करेंगे शुभारंभ

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। नीलम आठ माह की गर्भवती थीं। उनके भतीजे धरम सिंह ने एफआईआर दर्ज कराई है (Lucknow)।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा