Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

लोकसभा चुनाव 2024: राहुल गांधी आज रायबरेली से करेंगे नामांकन दाखिल

congress-mp-rahul-gandhi-fiercely-targeted-prime-minister-narendra-modi-in-malappuram-kerala

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस पार्टी नेता राहुल गांधी आज रायबरेली से अपना नामंकन पत्र भरेंगे। वहीं, किशोरी लाल शर्मा अमेठी से अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इन दोनों सीटों पर लंबे समय से सस्पेंस बना हुआ था। इन दोनों सीटों पर पांचवें चरण यानी 20 मई को मतदान होगा, जिसके नामांकन दाखिल करने का आज यानी शुक्रवार को अंतिम दिन है।

राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत का कहना है कि हर कोई खुश है। राहुल गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ रहे हैं। केएल शर्मा और राहुल गांधी भारी अंतर से जीतने जा रहे हैं।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे का कहना है कि राहुल गांधी रायबरेली से अपना नामांकन दाखिल करने जा रहे हैं। इस घोषणा के बाद देश भर के पार्टी कार्यकर्ता उत्साह से भर गए हैं। टिकट को लेकर कोई विवाद नहीं है।

अमेठी लोकसभा सीट से अपनी उम्मीदवारी पर कांग्रेस नेता केएल शर्मा कहना है “मुझे यह मौका देने के लिए मैं कांग्रेस पार्टी, मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को धन्यवाद देना चाहता हूं। मैं यहां काम कर रहा हूं। अब 40 वर्षों से मैं बहुत खुश हूं कि मुझे यह जिम्मेदारी दी गई।”

बता दें, साल 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ रहे थे। उनकी सामने थी भारतीय जनता पार्टी नेता स्मृति ईरानी। इस चुनाव में राहुल गांधी को हार का सामना करना पड़ा था। इस हार के बाद भाजपा ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा था। मोदी सरकार में मंत्री स्मृति ईरानी लगातार कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमलावर रही हैं।

अमेठी लोकसभा सीट पर भी कांग्रेस कार्यकर्ता अतिउत्साह में नजर आ रहे हैं। यूपी कांग्रेस की ओर से अमेठी सीट को लेकर राहुल गांधी का नाम आगे किया गया था। लेकिन आखिरी में राहुल गांधी रायरबरेली से चुनाव लड़ेंगे। बीते कुछ समय से बीजेपी नेताओं समेत मौजूदा सांसद स्मृति ईरानी की ओर से भी इसको लेकर निशाना साधा गया है कि राहुल चुनाव हारने के बाद अमेठी से गायब हो गए हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार