Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

दादा फिरोज गांधी के नाम पर वोट क्यों नहीं मांगते राहुल: दिनेश प्रताप सिंह

Dinesh Pratap Singh: रायबरेली से बीजेपी प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि राहुल गांधी अपने दादा फिरोज के नाम पर वोट क्यों नहीं मांगते हैं?
dinesh pratap singh rahul gandhi

Dinesh Pratap Singh: उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मैं मानता हूं कि रायबरेली फिरोज गांधी, इंदिरा गांधी की सीट है, लेकिन वे फिरोज गांधी के नाम पर वोट क्यों नहीं मांगते हैं? सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति में पोते और दादा से ज्यादा मजबूत रिश्ता कोई नहीं होता। जो अपने दादा का नहीं हो सकता, वह रायबरेली का कैसे हो सकता है।

‘फिरोज गांधी की कब्र पर फूल चढ़ाने क्यों नहीं जाते राहुल’

बीजेपी प्रत्याशी ने कहा कि रायबरेली से महज 100 किलोमीटर दूर फिरोज गांधी की कब्र है, लेकिन राहुल गांधी और गांधी परिवार ने कभी उनकी कब्र पर फूल नहीं चढ़ाया। अगर वो दादा को नहीं मानते तो रायबरेली को कैसे मान लेंगे।

राहुल गांधी से दिनेश प्रताप सिंह का मुकाबला

गौरतलब है कि बीजेपी ने योगी सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को रायबरेली से प्रत्याशी बनाया है, जबकि कांग्रेस ने अंतिम समय में राहुल गांधी को यहां से प्रत्याशी घोषित किया है। शुक्रवार को उनके नामांकन कार्यक्रम में सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, रॉबर्ट वाड्रा और मल्लिकार्जुन खरगे शामिल हुए। वहीं, अमेठी से कांग्रेस ने स्मृति ईरानी के खिलाफ गांधी परिवार के वफादार किशोरी लाल शर्मा को प्रत्याशी बनाया है।

कांग्रेस का गढ़ रहा है रायबरेली

बता दें कि रायबरेली को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। यहां मोदी लहर में भी सोनिया गांधी अपनी सीट बचाने में सफल रहीं, लेकिन इस बार उनके राज्यसभा जाने के बाद बीजेपी इस सीट को जीतने के लिए पूरी कोशिश कर रही है। सोनिया गांधी 2004 से 2024, यानी करीब 20 साल तक रायबरेली से सांसद रहीं। अब राहुल के पास उनकी विरासत को आगे बढ़ाने की चुनौती है। राहुल रायबरेली के अलावा, केरल की वायनाड सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग