Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

ओमान की खाड़ी में मर्चेंट शिप पर अमेरिकी हमला, देवरिया के शिवानंद चौरसिया समेत तीन भारतीय नाविकों की मौत; गांव में पसरा मातम

Indian Ship Attacked in Hormuz

Indian Ship Attacked in Hormuz: होर्मुज़ जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) के पास पलाऊ के झंडे वाले व्यापारिक जहाज ‘एमटी सेटेबेलो’ पर हुए हमले में तीन भारतीय नाविकों की मौत की पुष्टि हो गई है। केन्द्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने 11 जून 2026 को इस दुखद खबर की पुष्टि की है। इस हमले में जान गंवाने वाले नाविकों में उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के सुरौली गांव के रहने वाले शिवानंद चौरसिया भी शामिल हैं, जिससे उनके पूरे परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

Indian Ship Attacked in Hormuz: 24 सदस्यीय भारतीय क्रू में 21 सुरक्षित, तीन के शव समुद्र से बरामद

इस कमर्शियल जहाज पर कुल 24 भारतीय चालक दल (क्रू मेंबर्स) सवार थे। इनमें से 21 नाविकों को सुरक्षित बचा लिया गया है। शुरुआत में तीन नाविक लापता बताए गए थे। बाद में समुद्र से शव बरामद होने के बाद तीनों के निधन की पुष्टि कर दी गई। मारे गए तीन भारतीय नाविक अलग-अलग राज्यों के थे। इनमें उत्तर प्रदेश के देवरिया से शिवानंद चौरसिया और हिमाचल प्रदेश से 23 वर्षीय आदित्य शर्मा शामिल हैं।

घटना से एक दिन पहले परिवार से हुई थी शिवानंद की आखिरी बातचीत

देवरिया में शिवानंद के परिवार का हालशिवानंद चौरसिया अपने परिवार का सहारा थे और पिछले कई महीनों से समुद्र में काम कर रहे थे। उनके पीछे उनकी पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं। उनके साले संजय चौरसिया ने बताया कि घटना से एक शाम पहले ही शिवानंद से बात हुई थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि वे एक ईरानी जहाज पर हैं। मौत की खबर सुनते ही शिवानंद के माता-पिता, पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरा गांव इस समय परिवार को ढांढस बंधाने में जुटा है। (Indian Ship Attacked in Hormuz)

समुद्री मार्गों की सुरक्षा को लेकर भारत ने जताई गंभीर चिंता

भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) ने इस वाणिज्यिक जहाज पर हुए हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। सरकार ने इस क्षेत्र में बढ़ते तनाव और जहाजों पर हो रहे हमलों को लेकर गहरी चिंता जताई है। ओमान में भारतीय दूतावास वहां के स्थानीय अधिकारियों के साथ लगातार तालमेल बना रहा है। भारत सरकार मृत नाविकों के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द उनके घर वापस लाने की प्रक्रिया में जुटी है। भारत ने क्षेत्र में तुरंत तनाव कम करने और बातचीत के जरिए शांति स्थापित करने की अपील की है ताकि अंतरराष्ट्रीय समुद्री रास्ते सुरक्षित रह सकें। (Indian Ship Attacked in Hormuz)


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड