Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

ज्ञानवापी में नमाज रोकने के लिए हिंदू पक्ष ने दायर की याचिका, जानिए वजह

Gyanvapi mosque | Varanasi | Uttar Pradesh | Shreshth Uttar pradesh

हिंदू पक्ष ने ज्ञानवापी परिसर में स्थित व्यास जी तहखाने के छत के ऊपर होने वाले नमाज के खिलाफ एक नई याचिका सेशन कोर्ट में दर्ज की है। दरअसल, हिंदू पक्ष नहीं चाहता कि व्यास जी के तहखाने के ईपर नमाज पढ़ी जाए। नमाज रोकने की याचिका के साथ-साथ हिंदू पक्ष ने व्यास जी तहखाने की छत की मरम्मत कराने की भी मांग की है। इस याचिका पर आज सेशन कोर्ट शाम करीब 6 बजे सुनवाई होगी।

हिंदू पक्ष ने याचिका में नमाज रोकने के पीछे सुरक्षा और आस्था का तर्क देते हुए कहा कि व्यास जी तहखाने के ऊपर नमाज सुरक्षा और आस्था के लिए उचित नहीं है। ये याचिका डॉक्टर राम प्रसाद सिंह द्वारा सेशन कोर्ट में चल रहे मुकदमा नंबर 350/2021 में डाला गया है।

वहीं, दायर याचिका में बताया गया है कि व्यास जी के तहखाने की छत 450 साल से भी पुरानी है, और हादसे का एक बड़ा कारण बन सकती है। ऐसे में पूजा कर रहे पुजारी और दर्शन करने आए भक्तों के साथ बड़ा हादसा हो सकता है।      

बता दें कि इलाहाबाद कोर्ट ने सोमवार को अंजुमन इंतेजामिया अपील पर रोक लगा दी थी। अंजुमन इंतेजामिया ने इलाहाबाद कोर्ट में अपील की थी कि ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के अंदर व्यास जी के तहखाने में पूजा-अर्चना रोकी जाए, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दी थी। वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने वाराणसी के जिला न्यायाधीश द्वारा तहखाने में पूजा की अनुमति देने के आदेश को सही ठहराया था। जज रोहित रंजन अग्रवाल ने कहा था कि वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद के दक्षिणी तहखाने में बिना किसी लिखित आदेश के बिना पूजा रोकने की कार्यवाई अवैध थी। 26 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया कि व्यास जी के तहखाने में पूजा-अर्चना जारी रहेगी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा