श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

हाथरस में बड़ा हादसा, 90 लोगों की मौत; सीएम योगी ने जताया दुख

Hathras Stampede inccident: इस हादसे में 15 महिलाएं और बच्चे भी घायल हो गए हैं। घायलों को तुरन्त एटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। अब तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, यह संख्या 50 पहुंच सकती है
Hathras Stampede incident | up news | shreshth bharat

Hathras Stampede inccident: हाथरस के रतिभानपुर इलाके में एक सत्संग के दौरान भगदड़ मच जाने से कई लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। इस हादसे में महिलाएं और बच्चे भी घायल हो गए हैं। घायलों को तुरन्त एटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। अब तक 90 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, यह संख्या और बढ़ सकती है। 

जानकारी के मुताबिक, रतिभानपुर में भोले बाबा का सत्संग हो रहा था। इसी दौरान समापन के वक्त भगदड़ मच गई। इस दर्दनाक घटना में लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। अब तक 50 लोगों की मौत हो चुकी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय ने ट्वीट कर जानकारी दी, “यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने हाथरस जिले में हुई दुर्घटना में मरने वालों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार और घटनास्थल पर राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने एडीजी आगरा और कमिश्नर अलीगढ़ के नेतृत्व में घटना के कारणों की जांच के निर्देश दिए हैं।”


लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर पीएम मोदी दे रहे जवाब

सीएम योगी के आदेश के बाद मंत्री संदीप सिंह घटनास्थल की ओर रवाना

यूपी सरकार के मंत्री संदीप सिंह का कहना है, ‘सीएम ने निर्देश दिया है कि हाथरस में जहां हादसा हुआ है वहां पहुंचें और मामले को देखें। साथ ही सरकार की ओर से आवश्यक निर्णय लें। मृतकों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

जांच के लिए गठित की गई टीम

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, घटना के कारणों की जांच के लिए एडीजी आगरा और अलीगढ़ कमिश्नर की एक टीम गठित की गई है। 

हाथरस DM आशीष कुमार ने कहा, जिला प्रशासन काम कर रहा है। घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है और लोगों का इलाज जारी है। डॉक्टरों ने मुझे करीब 50-60 लोगों की मौत का आंकड़ा बताया है। कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति SDM ने दी थी और यह एक निजी आयोजन था। मामले की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति गठित की गई है। प्रशासन की प्राथमिकता घायलों और मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद मुहैया कराना है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Passport Fees Hike
Passport Fees Hike: पासपोर्ट बनवाने से पहले जान लें नई फीस, तत्काल सेवा के लिए अब चुकाने होंगे 5,000 रुपये तक
Venezuela Earthquake
Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में महाविनाश! 7.2 और 7.5 तीव्रता के झटकों से दहला देश; 32 लोगों की मौत और 700 घायल
UP BJP Newly Appointed Office-Bearers List
यूपी बीजेपी ने बदली संगठन की तस्वीर, राजनाथ सिंह के बेटे समेत 19 को बनाया गया उपाध्यक्ष; सभी 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष बदले
Maharashtra Weather
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में मौसम का मिजाज बदला, मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में बारिश बढ़ी; IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
CM Mohan Yadav
उज्जैन में 168 एकड़ जमीन खरीद के आरोपों से घिरे मोहन यादव, कांग्रेस बोली- MP में चल रहा लूट का इंजन; मांगा इस्तीफा और न्यायिक जांच
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: "एक और परत खुली", अखिलेश यादव ने अयोध्या दान विवाद पर भाजपा को बनाया निशाना