Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने परिवार संग किये रामलला के दर्शन

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को अपने परिवार संग भगवान श्रीरामलला के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। पूर्व राष्ट्रपति के स्वागत में मंदिर परिसर सहित पूरे गर्भगृह को भव्य रूप से फूलों से सजाया गया था। अतिथियों की सुरक्षा और सुगम दर्शन के लिए योगी सरकार ने चाक-चौबंद इंतजाम किये।
Former President Ramnath Kovind | Ram Mandir | shreshth Bharat |

Former President Ram Nath Kovind: रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद से लगातार देश के विभिन्न प्रदेशों के लोग रामलला का दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंचा रहे हैं। इस क्रम पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को अपने परिवार संग भगवान श्रीराम के बाल स्वरूप विग्रह का विधि-विधान से दर्शन पूजन कर भाव विभोर हो गए।

पूर्व राष्ट्रपति के स्वागत में मंदिर परिसर सहित पूरे गर्भगृह को भव्य रूप से फूलों से सजाया गया था। वे कुबेर टीला भी गये, पक्षिराज जटायु की विशाल प्रतिमा को श्रद्धापूर्वक निहारा और नतमस्तक हुए। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अतिथियों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए चाक-चौबंद इंतजाम किए गए थे।

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शुक्रवार दोपहर बाद ही परिवारजनों के साथ रामनगरी पहुंच गए थे। जैन मंदिर में अल्प विश्राम के बाद वे सरयू आरती में शामिल हुए।

आज सुबह वे श्रीरामलला के दर्शन को पहुंचे। उनकी अगवानी के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री चम्पत राय पहले से मंदिर परिसर में मौजूद थे।

पूर्व राष्ट्रपति ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा “श्रीरामलला के दर्शन के लिए आज वंदे भारत एक्सप्रेस से श्री अयोध्या धाम जा रहा हूँ। श्रीरामलला के दर्शनाभिलाषियों के सफर को आसान और सुविधाजनक बनाने वाली इस वंदे भारत सेवा को शुरू करने की भारतीय रेल की पहल सराहनीय है।”

पूर्व राष्ट्रपति ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए आगे लिखा “अपने परिवार और साथियों के साथ आज श्रीरामलला के दिव्य दर्शन करके अभिभूत महसूस कर रहा हूं। मैं सभी भारतवासियों से अनुरोध करता हूं कि आप सभी एक बार आकर श्रीरामलला के भव्य दर्शन का अनुभव अवश्य करें।”

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग