Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

बागपत के निजी अस्पताल में लगी आग, जिलाधिकारी ने दिए जांच के आदेश

अस्पताल की तीसरी मंजिल पर आग लगने से पूरे परिसर में भगदड़ मच गई। इस दौरान अस्पताल में 12 मरीज मौजूद थे। सभी मरीजों को उनके परिजन और हॉस्पिटल स्टाफ ने बिल्डिंग से सुरक्षित बाहर निकाला...
Untitled design - 2024-05-27T120925.601

Fire Breaks Out In UP Hospital: उत्तर प्रदेश के बागपत में सोमवार सुबह एक निजी अस्पताल में आग लगने की खबर सामने आई है। आग लगने की घटना से पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगा रही है। हालांकि, अस्पताल में मौजूद सभी लोग सुरक्षित हैं, किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।

अस्पताल की तीसरी मंजिल पर लगी आग

बागपत के बड़ौत शहर में स्थित एक निजी अस्पताल में आग लगने से हंगामा मच गया। हादसा सुबह 4 बजकर 45 मिनट पर हुआ। उस वक्त ज्यादातर लोग सो रहे थे। अस्पताल की तीसरी मंजिल पर आग लगने से पूरे परिसर में भगदड़ मच गई। इस दौरान अस्पताल में 12 मरीज मौजूद थे। सभी मरीजों को उनके परिजन और हॉस्पिटल स्टाफ ने बिल्डिंग से सुरक्षित बाहर निकाला, फिर उन्हें दूसरी बिल्डिंग में शिफ्ट कर दिया।

तीसरी मंजिल पर भरा था कबाड़

हॉस्पिटल की तीसरी मंजिल पर आग लगने की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल विभाग की टीम ने जल्द ही आग पर काबू पा लिया। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने आगजनी की घटना की कड़ी जांच के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने मीडिया को बताया कि सोमवार की सुबह हॉस्पिटल की तीसरी मंजिल पर आग लग गई थी, जिस पर काबू कर लिया गया है। उन्होंने ये भी कहा कि अस्पताल की तीसरी मंजिल पर कबाड़ भरा हुआ था।

तीसरी मंजिल की नहीं थी एनओसी

जिलाधिकारी ने मीडिया को बताया कि अस्पताल की सिर्फ दो मंजिल की एनओसी थी। हॉस्पिटल की जिस तीसरी मंजिल पर आग लगी, उसकी एनओसी नहीं कराई गई थी। फायर विभाग ने इसके लिए 15 दिन पहले एक नोटिस भी जारी किया था। जिलाधिकारी ने आगे बताया कि अस्पताल में आग बुझाने के उपकरण रखे हुए थे, लेकिन उनका इस्तेमाल करना कोई नहीं जानता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग