Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

हरियाणा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम योगी, दी शुभकामनाएं

CM Yogi Attended Swearing Ceremony हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लगातार दूसरी बाद सीएम पद की शपथ ली। नायब सैनी के साथ 13 मंत्रियों ने भी शपथ ली। इस दौरान उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यानाथ भी शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित हुए।
CM Yogi Attended Swearing Ceremony

CM Yogi Attended Swearing Ceremony: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को पंचकूला में हुए हरियाणा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समेत मंत्रिमंडल में शामिल सभी सदस्यों को बधाई दी।

सीएम योगी ने पीएम मोदी, गृह मंत्री व रक्षा मंत्री का किया अभिवादन

शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मिलकर अभिवादन किया। योगी आदित्यनाथ ने अन्य प्रदेशों के मुख्यमंत्री समेत गणमान्य लोगों से भी मुलाकात की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आमजन का भी हाथ हिलाकर अभिवादन किया।

साकार होगी ‘विकसित हरियाणा, विकसित भारत’ की संकल्पना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर पोस्ट कर हरियाणा सरकार को शुभकामनाएं दीं। सीएम योगी ने लिखा- नायब सिंह सैनी जी को हरियाणा राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन तथा आपके यशस्वी नेतृत्व में ‘विकसित हरियाणा-विकसित भारत’ की संकल्पना साकार होगी।

योगी ने आरती, केके बेदी, श्याम सिंह राणा को भी दी बधाई

नायब सिंह सैनी मंत्रिमंडल में अटेली से जीत दर्ज करने वालीं आरती सिंह राव, नरवाना से कृष्ण कुमार बेदी, रादौर से श्याम सिंह राणा भी शामिल हुए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 22 सितंबर को कृष्ण कुमार बेदी तथा 28 सितंबर को आरती सिंह राव व श्याम सिंह राणा के लिए चुनाव प्रचार किया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दीं।

नायब सिंह सैनी ने ली हरियाणा के सीएम पद की शपथ, ये दिग्गज नेता रहे मौजूद

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड