Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

लोकसभा में जमकर गरजे अखिलेश यादव, कहा- जिसने हराया उसे ही नहीं…

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महंगाई को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को सबसे ज्यादा महंगी बिजली मिल रही है...
akhilesh yadav attacked-modi-government-in-lok sabha-said-they-unable-to-remove-who-defeated-them-in-up

Akhilesh Yadav In Lok Sabha: लोकसभा में आज यानी 30 जुलाई को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि ये सरकार गिरने वाली है और अब इस सरकार पर पहले की तरह कोई खुशी नहीं दिखती है। इतना ही नहीं अखिलेश यादव ने केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार इतनी ज्यादा कमजोर है कि, जिसने हराया उसे ही नहीं हटा पा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र के बजट में उत्तर प्रदेश को पूरी तरह से नजरंदाज किया गया है।

महंगाई को लेकर अखिलेश ने सरकार को घेरा (Akhilesh Yadav In Lok Sabha)

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महंगाई को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को सबसे ज्यादा महंगी बिजली मिल रही है। किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई है। सरकार ने एक भी नई मंडी नहीं बनाई है। एमएसपी पर कानूनी गारंटी क्यों नहीं है। उन्होंने दावा किया कि अब तक यूपी के बिजली का कोटा नहीं बढ़ा है।

यह भी पढ़ें- यूपी के हर शहर में होगी बेसमेंटों की जांच, सरकार ने दिए आदेश

राहुल गांधी को भी कुछ सिखा दें- रविशंकर प्रसाद

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav In Lok Sabha) ने आगे कहा कि किसान आत्महत्या कर रहे हैं। आज के टाइम में सबसे ज्यादा संकट रोजगार और नौकरी का है, सोचने वाली बात है कि जो स्कीम सरकार लाई है क्या उससे युवाओं को नौकरी मिलेगी? क्या पांच हजार रुपये में भविष्य बनेगा? वहीं, दूसरी ओर बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर का कहना है कि अग्निवीर योजना से 100% रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ज्ञान देना बंद करें। बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने भी अखिलेश के भाषण के बीच कहा कि वह नेता विपक्ष (राहुल गांधी) को भी कुछ सिखा दें।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा