Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

BSP प्रमुख मायावती के फैसले पर आकाश आनंद ने दी पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?

Akash Anand: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती द्वारा अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी की सभी जिम्मेदारियों से मुक्त करने के फैसले के एक दिन बाद, आकाश आनंद ने सोमवार को कहा, "मैं बहन कुमारी मायावती जी का कैडर हूं।"
akash anand

Akash Anand: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती द्वारा अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी की सभी जिम्मेदारियों से मुक्त करने के फैसले के एक दिन बाद, आकाश आनंद ने सोमवार को कहा, “मैं बहन कुमारी मायावती जी का कैडर हूं।”

आकाश आनंद का पक्ष

आकाश आनंद ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक लंबी पोस्ट लिखकर अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा, “मैं परमपूज्य आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी का कैडर हूं, और उनके नेतृत्व में मैंने त्याग, निष्ठा और समर्पण के कभी ना भूलने वाले सबक सीखे हैं। ये सब मेरे लिए केवल एक विचार नहीं, बल्कि जीवन का उद्देश्य हैं।”

मायावती के फैसले पर आकाश की प्रतिक्रिया

वहीं, आकाश आनंद ने मायावती के फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, “आदरणीय बहन जी द्वारा मुझे पार्टी के सभी पदों से मुक्त करने का निर्णय मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से भावनात्मक है, लेकिन साथ ही अब एक बड़ी चुनौती भी है, परीक्षा कठिन है और लड़ाई लंबी है।”

आकाश आनंद का भविष्य

आकाश आनंद ने कहा कि वह पार्टी और मिशन के लिए पूरी निष्ठा से काम करते रहेंगे और अपनी आखिरी सांस तक अपने समाज के हक की लड़ाई लड़ते रहेंगे। उन्होंने कहा, “कुछ विरोधी दल के लोग ये सोच रहे हैं कि पार्टी के इस फैसले से मेरा राजनीतिक करियर समाप्त हो गया, उन्हें समझना चाहिए कि बहुजन मूवमेंट कोई करियर नहीं, बल्कि करोड़ों दलित, शोषित, वंचित और गरीबों के आत्म-सम्मान व स्वाभिमान की लड़ाई है।”

मायावती का फैसला

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने रविवार को अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी के नेशनल को-आर्डिनेटर तथा अपने उत्तराधिकारी समेत सभी पदों से हटा दिया था। बीते एक साल के भीतर मायावती ने आकाश आनंद पर दूसरी बार कार्रवाई की है। साथ ही, उन्होंने घोषणा की थी कि अब उनके जीते-जी कोई उनका उत्तराधिकारी नहीं बनाया जाएगा।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग