Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

राजस्थान: किरोड़ी लाल मीणा का इस्तीफा, मुख्यमंत्री ने नहीं किया है स्वीकार

Kirodi Lal Meena Resign: राजस्थान के कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा...
Kirodi Lal Meena resign| shreshth bharat

Kirodi Lal Meena Resign: राजस्थान के कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भेज दिया है। हालांकि, अभी तक किरोड़ी लाल मीणा का इस्तीफा स्वीकार नहीं हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, किरोड़ी लाला मीणा ये इस्तीफा कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री को भेज दिया था लेकिन इसे अभी तक स्वीकार नहीं किया गया है। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले किरोड़ी लाल मीणा ने दावा किया था कि अगर दौसा सीट बीजेपी हार गई तो मैं मंत्री पद से इस्तीफा दे दूंगा।

लेकिन, जब चुनाव नतीजे आए तो किरोड़ी लाल मीणा को बड़ा झटका लगा। चुनाव रिजल्ट आया तो पचा चला कि वह दौसा सीट हार गए थे। उसी दौरान कयासों का बाजार गर्म था कि वह इस्तीफा दे देंगे, लेकिन अब उन्होंने इसका ऐलान कर दिया हैं।

बता दें कि किरोड़ी लाल मीणा की वजह से ही कांग्रेस के खाते में आने वाले परंपरागत मीणा आदिवासी के वोट कांग्रेस से हटकर विधानसभा चुनाव में बीजेपी की तरफ आए थे, लेकिन किरोड़ी की अनदेखी के बाद लोकसभा में मीणा ने वापस कांग्रेस का साथ दिया।

सूत्रों की माने तो, मीणा ने तीन दिन पहले हीं इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद केंद्रीय नेतृत्व ने इन्हें दिल्ली बुलाया था, लेकिन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के सरकार से बढ़ते मतभेद के कारण उन्होंने अपना ये फैसला नहीं बदला।

Read More- आतिशी के पत्र का नहीं हुआ असर, आधी रात 5 हजार से अधिक शिक्षकों का ट्रांसफर

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा