Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

मुंबई में भारी बारिश के चलते कई जगह भारी जलभराव, स्कूल- कॉलेज बंद

Heavy Rain in Mumbai: महाराष्ट्र के कई अलग-अलग शहरों में भारी बारिश हो रही है। इसी कारण IMD ने रेड अलर्ट जारी किया है।
heavy rain in mumbai

Heavy Rain in Mumbai: महाराष्ट्र के कई अलग-अलग शहरों में भारी बारिश हो रही है। इसी कारण IMD ने रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, मुंबई शहर के कई इलाकों में तेज बारिश के कारण रास्तों में भारी जल भराव हो गया है, जिसकी वजह से वाहन धीमी गति से चल रहे हैं और यातायात जाम हो गया है। वहीं, भारी बारिश को देखते हुए मुंबई नगर निगम ने गुरुवार को स्कूल और कॉलेजों की छुट्टी का एलान कर दिया।

वहीं, भारी बारिश से यातायात ही नहीं, बल्कि हवाई सेवाओं पर भी इसका असर देखने को मिला। स्पाइसजेट, इंडिगो और विस्तारा ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि कुछ उड़ानों का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया है।

विस्तारा ने कहा कि हैदराबाद से मुंबई जाने वाली फ्लाइट संख्या UK534 मुंबई एयरपोर्ट पर खराब मौसम के कारण हैदराबाद वापस लौट रही है और इसके रात 9.15 बजे हैदराबाद में उतरने की उम्मीद है। दिल्ली से मुंबई जाने वाली दूसरी फ्लाइट UK941 को हैदराबाद डायवर्ट किया गया है और इसके रात 9.10 बजे पहुंचने की उम्मीद है।

स्पाइसजेट ने एक्स पर पोस्ट में कहा, “मुंबई में खराब मौसम (भारी बारिश) के कारण सभी प्रस्थान/आगमन और उनकी परिणामी उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी उड़ान की स्थिति पर नजर रखें।”

IMD ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने मुंबई और पड़ोसी जिलों के लिए अलर्ट जारी करते हुए ‘अत्यधिक भारी बारिश’ की भविष्यवाणी की है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने गुरुवार सुबह तक अत्यधिक भारी बारिश का अनुमान जताया है। मुंबई के कई उपनगरों में आज दोपहर से भारी बारिश हो रही है। मुलुंड और उसके आसपास के इलाकों में सबसे भारी बारिश हुई, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ आ गई।

आईएमडी के बुधवार शाम 5.30 बजे के पूर्वानुमान में कहा गया है कि मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बिजली और तेज़ हवाओं के साथ अत्यधिक भारी वर्षा और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड