Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

मध्य प्रदेश: पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 7 की मौत, 60 से ज्यादा घायल

jmv9vnj_harda-blast_625x300_06_February_24

मध्य प्रदेश के हरदा जिले में मगरधा रोड पर स्थित पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 60 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इस हादसे के बाद कई फायरब्रिगेड की गाडियां मौके पर पहुंच गई हैं। अस्पतालों में भी भगदड़ का मौहाल बना हुआ है। इंदौर और भोपाल से फायरब्रिगेड को भेजा जा रहा है। वहीं, इस घटना के बाद सूबे के मुख्यमंत्र डॉ. मोहन यादव ने संज्ञान लेते हुए आपात बैठक बुला ली है। मुख्यमंत्री यादव ने तत्काल घटना का संज्ञान लेते हुए मंत्री प्रद्युम्न सिंह तौमर, उदय प्रताप सिंह, एसीएस अजीत केसरी, डीजी होम गार्ड अरविंद कुमार को तुरंत मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया है।

अधिकारियों का कहना है कि घायलों को एयरलिफ्ट किया जाएगा। इधर, भोपाल, इंदौर में मेडिकल कॉलेज और एम्स भोपाल में बर्न यूनिट को आवश्यक तैयारी करने को कहा है। इस घटना पर कलेक्टर ऋषि गर्ग ने बयान जारी किया है। उनका कहना है कि पटाखा फैक्ट्री में अचानक आज सुबह ब्लास्ट हुआ है, भीषण आग लगी हुई है। इस विस्फोट में कई लोग घायल हुए हैं। 20-25 लोगों को हमने अस्पताल में एडमिट कराया है। कई लोगों की हालत गंभीर है. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. हमने आसपास के जिलों से एंबुलेंस, डॉक्टरों की टीम, स्टेट डिजास्टर रेस्पॉन्स टीम और एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार