Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

संत शिरोमणि रविदास की जयंती आज, सीएम नायब सैनी ने दी श्रद्धांजलि

Birth anniversary of Saint Shiromani Ravidas: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को संत शिरोमणि रविदास को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी।
Nayab Saini

Birth anniversary of Saint Shiromani Ravidas: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को संत शिरोमणि रविदास को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। सीएम द्वारा अपने सोशल मीडिया एक्स अकाउंट पर पोस्ट की गई तस्वीरों में उन्हें कवि की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए देखे गए।

हरियाणा सरकार की प्रतिबद्धता

सैनी ने एक पोस्ट में लिखा कि हरियाणा सरकार संत शिरोमणि महाराज के एकता, मानवता और भाईचारे के संदेश को आगे बढ़ा रही है। साथ ही उन्होंने लिखा कि राज्य सरकार बिना रुके विकास कार्य करने के लिए भी प्रतिबद्ध है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का संदेश

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी गुरु रविदास जयंती की पूर्व संध्या पर लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सभी को समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने के लिए ‘संत शिरोमणि’ द्वारा दिखाए गए मार्ग का अनुसरण करना चाहिए।

गुरु रविदास की शिक्षाएं

मुख्यमंत्री धामी ने संत गुरु रविदास की शिक्षाओं पर जोर दिया और जाति, धर्म या वर्ग के आधार पर बिना किसी भेदभाव के मानवता की सेवा करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास की गिनती महान संतों में होती है और उनका लक्ष्य जीवन भर मानव सेवा को समर्पित रहा और उन्होंने समानता और एकता का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आगे कहा, “हमें संत शिरोमणि गुरु रविदास के दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए और समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने का प्रयास करना चाहिए।” 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा