श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

Haryana New CM: आज CM पद की शपथ लेंगे नायब सिंह सैनी, इन नेताओं को मिल सकता है मंत्री पद

नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में NDA के कई बड़े नेता शामिल हो सकते हैं। इनमें पीएम मोदी, राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, आंध्र प्रदेश सीएम...
Haryana New CM

Haryana New CM: नायब सिंह सैनी आज यानी गुरुवार को हरियाणा के 20वें सीएम के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। भाजपा विधायक दल के नेता के रूप में सर्वसम्मति से चुने जाने के बाद उन्हें यह मौका मिला है। सैनी के नाम का प्रस्ताव बीजेपी के विधायक कृष्ण कुमार बेदी ने रखा था। अनिल विज ने भी बेदी के इस प्रस्ताव (Haryana New CM) का समर्थन किया था।

ये बड़े नेता हो सकते हैं शामिल

नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में NDA के कई बड़े नेता शामिल हो सकते हैं। इनमें पीएम मोदी, राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, आंध्र प्रदेश सीएम एन चंद्रबाबू नायडू और बिहार के सीएम नीतीश कुमार का नाम भी शामिल है। माना जा रहा है कि इस शपथ ग्रहण में कई राज्यों के सीएम शामिल होंगे।

मंत्री पद को लेकर इन नामों की हो रही चर्चा

हरियाणा में जातीय समीकरणों के अनुसार, 10 विधायकों का मंत्री पद सौंपा जाएगा। आज कुल 12 मंत्रियों को शपथ दिलवाया जा सकता है। अहीरवाल से 2 मंत्री बनाए जाने प्रस्तावित हैं। इसके लिए केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत का मन बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी उनकी पसंद का पूरा ख्याल रखेगी।

मोदी सरकार का करोड़ों किसानों को दिवाली गिफ्ट! रबी फसलों के MSP में

केंद्रीय नेतृत्व इस बार केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर को काफी महत्व दे रहा है। इसलिए मंत्रियों के चयन में उनकी राय भी काफी अहम होगी। वहीं, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के दिल्ली आवास पर उनका आशीर्वाद लेने दो दर्जन विधायक पहुंचे।

इन नेताओं को मिल सकता है मंत्री पद

अभी तक जिन विधायकों के मंत्री बनने की चर्चा है, उनमें बल्लभगढ़ के विधायक एवं पूर्व मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा, फरीदाबाद के विधायक एवं पूर्व मंत्री विपुल गोयल, अंबाला छावनी के विधायक एवं पूर्व मंत्री अनिल विज और बादशाहपुर के विधायक एवं पूर्व मंत्री राव नरबीर के नाम प्रमुख माने जा रहे हैं।

केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार का दिवाली तोहफा, डीए में कि 3% बढ़ोतरी


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

CB Launched New Jersey
RCB ने लॉन्च की नई जर्सी, जानें कब और कहां से खरीद सकते हैं आप
Delhi Metro Timing Change
होली के दिन बदलेगी दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग, जानें कितने बजे से होगा संचालन
mi vs rcb (1)
WPL 2025: मुंबई इंडियंस ने टॉस जीता, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को दिया बल्लेबाजी का न्योता
Andhra Pradesh Bus Accident
आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, कर्नाटक बस की टक्कर से पाँच लोगों की मौत
Waqf Amendment Bill
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड 17 मार्च को वक्फ (संशोधन) विधेयक के खिलाफ करेगा विरोध प्रदर्शन
Deepika Padukone In Paris Fashion Week
दीपिका पादुकोण ने पेरिस फैशन वीक में अपने लुई वुइटन लुक की शेयर की तस्वीर, फैंस का जीता दिल