श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Haryana Assembly Election: BJP ने जारी की 21 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, विनेश फोगाट के सामने कौन?

BJP Second List For Haryana Assembly Election: भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को आगामी हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए 21 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी लिस्ट जारी की है।
BJP Second List For Haryana Assembly Election

BJP Second List For Haryana Assembly Election: भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को आगामी हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए 21 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी लिस्ट जारी की है। इसके साथ ही पार्टी ने अब 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए 88 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लाडवा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। इससे पहले 4 सितंबर को 67 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी।

भाजपा की दूसरी सूची के अनुसार, पार्टी ने जुलाना विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट के खिलाफ कैप्टन योगेश बैरागी को मैदान में उतारा है।

किसे कहां से मिला टिकट?

पार्टी ने नारायणगढ़ से पवन सैनी, पिहोवा से जय भगवान शर्मा, पुंडरी से सतपाल जांबा, असंध से योगेंद्र राणा, गन्नौर से देवेंद्र कौशिक, राई से कृष्ण गहलावत, प्रदीप सांगवान बरोदा, जुलाना से कैप्टन योगेश बैरागी, नरवाना (एससी) से कृष्ण कुमार बेदी को मैदान में उतारने का फैसला किया है।

डबवाली से सरदार बलदेव सिंह, ऐलनाबाद से अमीर चंद मेहता, रोहतक से मनीष ग्रोवर, नारनौल से ओम प्रकाश यादव, बावल (एससी) से कृष्ण कुमार, पटौदी (एससी) से बिमला चौधरी, नूंह से संजय सिंह, फिरोजपुर झिरका से नसीम अहमद, पुनहाना से ऐजाज खान, हथीन से मनोज रावत, होडल (एससी) से हरिंदर सिंह रामरतन और बड़खल से धनेश अदलखा का नाम शामिल है।

सीएम नायब सिंह सैनी ने आज लाडवा से किया नामांकन

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज लाडवा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के बाद सीएम सैनी ने कहा, “मुझे लाडवा की जनता से बहुत प्यार मिला। नामांकन का यह ऐतिहासिक अवसर था, जहां पूरा लाडवा आपको आशीर्वाद देने के लिए सड़कों पर था। एक बात तो तय है कि जनता तीसरी बार हरियाणा में डबल इंजन वाली भाजपा सरकार बनाएगी। प्रधानमंत्री मोदी 14 सितंबर को हरियाणा आएंगे और हम उनका जोरदार स्वागत करेंगे।”

हरियाणा में 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए 5 अक्टूबर को मतदान होगा और नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 12 सितंबर है। 8 अक्टूबर को वोटों की गिनती होगी।

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले महायुति गठबंधन में सीट बंटवारे पर मंथन

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज
Akhilesh Yadav Ram Mandir Donation Row
अयोध्या दान विवाद पर गरमाई राजनीति, चंपत राय के इस्तीफे के बाद BJP पर बरसे अखिलेश; बोले- अब खुलेंगे भाजपा के राज...
Ram Mandir Donation Theft Case
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर ट्रस्ट पर संकट गहराया, दान विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा