Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

दो साल की बच्ची की वीभत्स हत्या, शव बैग में लटका मिला

26-8

दो साल की बच्ची का शव बैग में टंगा हुआ मिला है जी हां ऐसा ही हुआ है ग्रेटर नोएडा के देवला गांव में. देवला गांव में दो साल की बच्ची दो दिनों से लापता हो गई थी. मूलरूप से यूपी के चंदौली का रहने वाला ये परिवार ग्रेटर नोएडा के देवला में रहता था. इस बच्ची की मां इस बच्ची और एक सात महीने के बेटे को घर में छोड़कर बाजार गई हुई थी वहीं इस बच्ची का पिता अपनी ड्यूटी पर गया था. जब इस बच्ची की मां घर आई तो बच्ची लापता मिली. इस बच्ची को लापता हुए दो दिन हो गए थे. पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद अपनी तरफ से जांच करनी भी शुरू कर दी थी. इस परिवार के पड़ोस में रहने वाले एक युवक के कमरे से बदबू आने लगी तब पड़ोसियों ने बच्ची के अंदर होने की आशंका के साथ दरवाजे को तोड़ दिया. कमरे के अंदर दीवार पर बैग टंगा मिला जिसमें से बदबू आ रही थी और बैग से खून भी टपक रहा था. तब पुलिस का बुलाया गया और पुलिस ने इस बैग को खोला तो इस लापता बच्ची का शव इस बैग में मिला. ये कमरा राघवेंद्र का था जो कि यूपी के बलिया का रहने वाला था. इस बच्ची की हत्या का आरोपी राघवेंद्र इसके बाद फरार हो गया. ये आरोपी इस बच्ची को ढूंढने के लिए बच्ची के परिवार की मदद करने का ढोंग कर रहा था और बच्ची के परिवार वालों के साथ पुलिस स्टेशन भी गया था. अभी भी ये गिरफ्तार नहीं हुआ है जिसकी वजह से इस बच्ची की हत्या की वजह साफ नहीं हो सकी है.

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप