श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत के घर ईडी की रेड, 16 ठिकानों पर चल है छापेमारी

168893-dcabedjwit-1642386641

उत्तराखंड में कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापेमारी की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेस नेता पर ये छापेमारी दिल्ली, चंडीगढ़ और उत्तराखंड में हुई। इन तीन राज्यों के 16 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी चल रही है। अभी तक इस मामले पर हरक सिंह रावत की ओर से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आई है।

कल यानि मंगलवार को आम आदमी पार्टी के नेताओं के परिसरों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापेमारी की थी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव बिभव कुमार के घर पर भी ईडी की टीम पहुंची। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ED कि छापेमारी के दिल्ली में दस परिसरों में हुई। इस पर दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा, कि सुनने में आ रहा है कि दिल्ली के सीएम के PA के साथ-साथ आम आदमी पार्टी के कई नेताओं के घर पर रेड चल रही है। ED की ये रेड हमें डराने धमकाने की कोशिश है, लेकिन मैं पीएम से यह कहना चाहती हूं कि हम डरने वाले नहीं हैं।

आतिशी ने कहा कि ED हमेशा दावा करती है कि रेड के बाद पैसों की रिकवरी हो रही है, लेकिन पैसे हैं कहां, ये कोई नहीं बता रहा है। पर दो साल बाद और कई रेड के बाद भी कुछ नहीं मिला है। सबसे महत्वपूर्ण चीज है गवाही, पर ED को गवाही भी नहीं मिली है। मैं आज खुलासा करूंगी कैसे सारी स्टेटमेंट में ED ने फर्जीवाड़ा किया है। कई लोग सामने आए हैं, जिन्होंने कहा कि उनसे जबरजस्ती स्टेटमेंट लिए गए हैं। एक गवाह ने बताया है कि उसे कान पर जोड़ से थप्पड़ मारा गया है। तो दूसरे गवाह से कहा गया है कि तेरी बेटी कॉलेज कैसे जाएगी?

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज