Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

सिक्किम आपदा में लापता लोगों की तलाश जारी

d

सिक्किम में आई आसमानी आपदा के चलते वहां का जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। तीस्ता नदी में अचानक आई बाढ़ को 5 दिन बीत चुके है। लेकिन अब तक करीब 105 लोग लापता हैं,  जिनकी तलाश जारी है। मलबे में दबे 33 शवों को बरामद कर  लिया गया है,  इन शवों में सेना के 9 जवान की पुष्टि की गई है।

सिक्किम मे बादल फटने से आई अचानक बाढ़ के कारण लगभग 60,870 लोग प्रभावित हुए है।  सिक्किम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, अब तक राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 2563 लोगों को बचाया गया है। इस तबाही में लापता हुए 105 लोगों की तलाश जारी है। इनमें से पाकयोंगयों जिले में 63 लोग, गंगटोक जिले में 20, मंगन में 16 और नामची में छह लोग लापता हैं। अधिकारियों ने कहा कि तलाशी अभियान के लिए विशेष रडार, ड्रोन और सेना के कुत्तों को तैनात किया गया है।

सिक्किम नेशनल हाईवे 10  तीस्ता नदी पर पुलों के  क्षतिग्रस्त होने की वजह से अनुपयोगी हो गया है। उत्तरी सिक्किम में, मंगन से आगे की सड़कें कट गई हैं।

भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल ने सिक्किम के चुंगथांग में करीब 56 लोगों की जान बचाई। जो कि अचानक आई बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में से एक है। बचाए गए लोगों में 52 पुरुष और चार महिलाएं थीं।

राज्य भर में स्थापित 30 राहत शिविरों में कुल 6,705 लोगों ने शरण ली है, जिनमें से अधिकांश देश के बाकी हिस्सों से कट गए हैं। इस आपदा में हिमालयी राज्य के चार जिलों में 1655 से अधिक घर क्षतिग्रस्त हो गए और 14 पुल बह गए। इतना ही नही इस आपदा में 3 हजार से अधिक पर्यटकों के फंसे होने की आशंका है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

ABVP Nationwide Protest
JPSC-JSSC परीक्षा में कथित धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षाएं रद्द कर दोबारा कराने की मांग
Haldwani Shuddhikaran Row
Haldwani Shuddhikaran Row: हल्द्वानी में खड़गे के भाषण के बाद ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में हंगामा, नड्डा ने जांच का दिया भरोसा
80th Independence Day
80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने दिखाया दमखम
CBSE 12th Supplementary Result 2026
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: 2.75 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 53.08% पास; DigiLocker पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही